Home » राजस्थान » राजस्थान बोर्ड ने 12वीं के एग्जाम में किया बदलाव:बोर्ड सचिव बोले- सेंटर पर स्टूडेंट्स की संख्या ज्यादा हो रही थी; जानिए- कब होगा पेपर

राजस्थान बोर्ड ने 12वीं के एग्जाम में किया बदलाव:बोर्ड सचिव बोले- सेंटर पर स्टूडेंट्स की संख्या ज्यादा हो रही थी; जानिए- कब होगा पेपर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से होगी। दोनों क्लासों की परीक्षा का टाइम टेबल भी आ चुका है।

इसके बाद अब बोर्ड ने 12वीं की दो परीक्षाओं के समय में बदलाव किया है। 17 फरवरी और 24 फरवरी को होने वाली परीक्षाएं सुबह के बदले दोपहर में होगी। शुक्रवार को इसकी जानकारी बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह की ओर से दी गई।

बता दें कि 10वीं की परीक्षा 12 से 28 फरवरी तक होगी, जो कुल 17 दिन चलेगी। वहीं 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 10 मार्च तक होगी,जो 28 दिन चलेगी।

इन दो सब्जेक्ट का बदला समय

बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया- 12 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही है। 12वीं की दो परीक्षाओं में समय का बदलाव किया गया है, जिसमें-

सेंटर पर क्षमता से ज्यादा स्टूडेंट की संख्या रही कारण

बोर्ड सचिव ने बताया कि इसका कारण यह है कि कुछ स्कूलों ने बढ़ी हुई विद्यार्थियों की क्षमता बताई थी, जिसे चेक करवाने पर पता चला कि 17 को 140 से ज्यादा बच्चे एनरोल हो रखे हैं।

24 फरवरी को भी 450 से ज्यादा बच्चे हो रहे थे। शिकायत मिलने पर शासन सचिव को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद बीकानेर शिक्षा विभाग की ओर से भी अपनी 24 तारीख की परीक्षा की तिथि में भी बदलाव किया गया।

19 लाख 86 हजार 422 स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा

दोनों परीक्षाओं में कुल 19 लाख 86 हजार 422 स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। दसवीं में 10 लाख 68 हजार 610 स्टूडेंट्स है, 12वीं के 90 हजार 572 स्टूडेंट, वरिष्ठ उपाध्याय के 4123 पर प्रवेशिका के 7817 स्टूडेंट्स है। 6193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS