Home » राजस्थान » भीलवाड़ा में पुलिस को देख भागे बजरी माफिया:बनास नदी में दबिश देकर खनन में काम ली जा रही 2 JCB और 5 ट्रैक्टर जब्त

भीलवाड़ा में पुलिस को देख भागे बजरी माफिया:बनास नदी में दबिश देकर खनन में काम ली जा रही 2 JCB और 5 ट्रैक्टर जब्त

भीलवाड़ा जिले में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। हमीरगढ़ थाना पुलिस ने बनास नदी क्षेत्र में दबिश देकर मौके से दो जेसीबी मशीन और पांच ट्रैक्टर जब्त किए हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने मौके से पांच ट्रैक्टर जब्त किए।
पुलिस ने मौके से पांच ट्रैक्टर जब्त किए।

सूचना के बाद बनास नदी में दी दबिश

आईपीएस माधव उपाध्याय ने बताया – हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के बरड़ोद और सायला गांव के पास बनास नदी में अवैध बजरी खनन और परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

जेसीबी से अवैध बजरी खनन किया जा रहा था
जेसीबी से अवैध बजरी खनन किया जा रहा था

पुलिस को देख माफिया छोड़कर भागे वाहन

पुलिस टीम को देखकर खनन में लिप्त लोग मौके से फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने खनन में उपयोग की जा रही दो जेसीबी मशीन और पांच ट्रैक्टर जब्त कर लिए, जबकि कुछ अन्य मशीनों को आरोपी मौके से भगा ले गए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS