Home » राजस्थान » व्याख्याता (आयुष विभाग) और सहायक विद्युत निरीक्षक परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट 9 फरवरी को होगी अपलोड

व्याख्याता (आयुष विभाग) और सहायक विद्युत निरीक्षक परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट 9 फरवरी को होगी अपलोड

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयुष विभाग में व्याख्याता के आठ विषयों और ऊर्जा विभाग में सहायक विद्युत निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई प्रतियोगी परीक्षा-2025 की रिस्पॉन्स शीट 9 फरवरी को आयोग की वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में अपलोड की जाएगी।

आयोग सचिव ने बताया कि व्याख्याता (आयुष विभाग) की परीक्षा 12 जनवरी 2026 और सहायक विद्युत निरीक्षक परीक्षा 1 फरवरी 2026 को ऑनलाइन (कंप्यूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट) माध्यम से आयोजित की गई थी। इन दोनों परीक्षाओं में उपस्थित अभ्यर्थी अपनी रिस्पॉन्स शीट का अवलोकन आयोग की वेबसाइट पर कर सकेंगे।

अभ्यर्थी वेबसाइट के एग्जाम डैशबोर्ड के अंतर्गत संबंधित परीक्षा के लिंक पर क्लिक करके अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा भरकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यह लिंक 9 से 23 फरवरी 2026 की रात 11:59 बजे तक ही सक्रिय रहेगा। इसके बाद लिंक को निष्क्रिय कर दिया जाएगा। निर्धारित अवधि के बाद रिस्पॉन्स शीट के संबंध में कोई भी ऑनलाइन या ऑफलाइन अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थी समयांतर्गत अपनी रेस्पांस शीट डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS