जिले के हरसौर व भैरूंदा ILR मुख्यालय पर आयोजित ‘ग्राम उत्थान शिविर’ में शुक्रवार को संभागीय आयुक्त शक्तिसिंह राठौड़ ने शिरकत कर ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।इस अवसर पर हरसौर उपखंड अधिकारी मोहन चौधरी एवं तहसीलदार सतीश कुमार राव तथा भैरुंदा में उपखंड अधिकारी सूर्यकांत शर्मा ने राजस्व प्रकरणों का निस्तारण करते हुए ग्रामीणों को राहत प्रदान की। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक हरीश मेहरा,सहायक निदेशक शंकरराम सियाक ने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी व मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण किए।इस दौरान संभागीय आयुक्त ने शिविर में लगे विभिन्न काउंटरों का जायजा लिया और अधिकारियों को पाबंद किया कि लंबित कार्यों को समय सीमा में पूरा करें। शिविर में विभिन्न विभागों के 40 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे व विभागीय योजनाओं की जानकारी दी तथा जन समस्याओं का समाधान किया,दिनभर में हरसौर में 3000 व भैरूंदा में 2500 से अधिक किसानों ने शिविर में भाग लिया।संभागीय आयुक्त ने देर शाम तक शिविरों में निरीक्षण किया। इस दौरान हजारों की तादाद में किसान उपस्थित रहे।






