Home » राजस्थान » जयपुर में थार से पुलिसकर्मी को रौंदने की कोशिश:कॉन्स्टेबल ने कूदकर बचाई जान, धमकी देकर ड्राइवर ले भागा जीप

जयपुर में थार से पुलिसकर्मी को रौंदने की कोशिश:कॉन्स्टेबल ने कूदकर बचाई जान, धमकी देकर ड्राइवर ले भागा जीप

जयपुर में काली थार से पुलिसकर्मी को रौंदने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस कॉन्स्टेबल ने बचने के लिए उछलकर दूसरी ओर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। पुलिसकर्मियों को धमकी देकर ड्राइवर थार जीप को भागा ले गया। करणी विहार थाने में ट्रैफिक ASI ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया- करधनी के गोकुलपुरा निवासी सीताराम यादव (57) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। ASI सीताराम यादव जयपुर में ट्रैफिक ब्रांच में तैनात है। 5 फरवरी को ASI सीताराम और कॉन्स्टेबल हरि सिंह गुर्जर की गांधी पथ पुलिया के नीचे ट्रैफिक ड्यूटी थी।

दोपहर करीब 12 बजे ब्लैक कलर की थार जीप लहराते हुए गांधी पथ लालरपुरा की ओर से आई। ड्राइवर के थार जीप को खतरनाक तरीके से चलाकर लाते देखकर ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रोकने का इशारा किया।

कॉन्स्टेबल को रौंदने की कोशिश की

बिना सीट बेल्ट के थार दौड़ा रहे ड्राइवर ने पुलिसकर्मी के पास लगाकर तेज ब्रेक लगाए। इसके बाद थार को कुछ दूरी तक ब्रेक ले गया। दोबारा तेजी से दौड़ते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल हरि सिंह को रौंदने के लिए ऊपर चढ़ाने की कोशिश की।

पुलिसकर्मी ने उछलकर साइड में कूदकर अपनी जान बचाई। ASI सीताराम के रोकने के प्रयास के दौरान दौड़ाते हुए थार कॉन्स्टेबल की ओर ले गया। रोड पर चल रही दो महिलाओं और अन्य लोगों ने भागकर अपनी-अपनी जान बचाई। भीड़ इकट्ठा होते देखकर ड्राइव कर रहा लड़का पुलिसकर्मियों को धमकी देकर थार जीप को भागा ले गया।

पहले भी रफ ड्राइविंग की शिकायत हो चुकी

ASI सीताराम यादव का कहना है- पहले भी इसी थार जीप के खिलाफ आमजन रफ ड्राइविंग की शिकायत कर चुके है। लापरवाही से आती थार जीप के रजिस्ट्रेशन नंबर पहले शिकायतों के अनुसार मिले। उसे रोकने के दौरान पुलिसकर्मियों को मारने के लिए थार जीप चढ़ाने की कोशिश की गई। धमकी देकर ड्राइवर के थार जीप लेकर भागने पर पुलिस कंट्रोल रूम को भी सूचना दी गई थी। थार जीप को उसका ड्राइवर गलियों में लेकर फरार हो गया। जिसके बाद करणी विहार थाने में FIR दर्ज करवाई गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS