सीकर जिले में 30 साल की महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला कपड़े और सामान लाने के लिए घर से बाजार गई थी, वापस नहीं लौटी है। महिला के पति ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाजार गई थी महिला
लापता महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दी है जिसमें बताया कि उनकी पत्नी 2 फरवरी की सुबह करीब साढ़े 11 बजे मार्केट से सामान और कपड़े लाने के लिए निकली थी। जो काफी देर बाद भी घर पर नहीं लौटी। परिवार ने मार्केट और रिश्तेदारी में भी महिला की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया।
युवती भी लापता
वहीं सीकर जिले में 21 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती घर से 6 फरवरी की सुबह बताए कहीं पर चली गई। परिवार के लोग जब उठे तो उन्हें बेटी घर पर नहीं मिली। उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया। इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है।






