Home » राजस्थान » पति की एक्सीडेंट में मौत, पत्नी ने किया सुसाइड:एक चिता पर हुआ अंतिम संस्कार; 2 बाइक की भिड़ंत में गई थी 3 की जान

पति की एक्सीडेंट में मौत, पत्नी ने किया सुसाइड:एक चिता पर हुआ अंतिम संस्कार; 2 बाइक की भिड़ंत में गई थी 3 की जान

उदयपुर में 2 बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ही गांव के 3 युवकों की मौत हो गई। हादसे में मरने वाले एक युवक चेतन की पत्नी प्रेमबाई को सदमा लगा और उसने फंदे से लटककर जान दे दी।

दोनों की 1 साल पहले शादी हुई थी। शुक्रवार को पति-पत्नी का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। मामला कुराबड़ थाना क्षेत्र का है। 4 लोगों की मौत के बाद गांव में माहौल गमगीन हो गया।

एक बाइक पर चेतन मीणा (22) सवार था। वहीं दूसरी बाइक पर हुक्मीचंद और हेमराज थे।
एक बाइक पर चेतन मीणा (22) सवार था। वहीं दूसरी बाइक पर हुक्मीचंद और हेमराज थे।

2 बाइक की आमने-सामने की हुई थी भिड़ंत जानकारी के अनुसार, कालीवली गांव में बस स्टैंड के पास गुरुवार रात करीब 8 बजे 2 बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हुई थी। हादसे में चेतन (22) पुत्र मोहनलाल मीणा, हुक्मीचंद (22) पुत्र शंकरलाल और हेमराज (17) पुत्र चेना निवासी कालीवली गांव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को कुराबड़ हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। गांव के 3 युवकों की मौत की सूचना मिलने पर माहौल गमगीन हो गया। शुक्रवार दोपहर युवकों के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान चेतन की पत्नी प्रेमीबाई ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया।

उप सरपंच बोले- स्पीड ब्रेकर नहीं होने से हो रहे हादसे रामज ग्राम पंचायत के उप सरपंच वगतराम मीणा ने बताया- इस रोड पर कोई स्पीड ब्रेकर नहीं है। इसके कारण यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। दो-ढाई साल में 6 से 7 बड़े हादसे हो चुके हैं। इसे लेकर हमने प्रशासन से कई बार मांग की, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

मीणा ने बताया- हादसे में मरने वाले चेतन की पत्नी प्रेमबाई ने भी सुसाइड कर लिया। इसके बाद दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। चेतन परचून की दुकान और हुक्मीचंद मजदूरी करता था। वहीं हेमराज 11वीं क्लास में पढ़ाई कर रहा था। वह परिवार में इकलौता बेटा था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन