Home » राजस्थान » जयपुर-अजमेर हाईवे पर केमिकल से भरे टैंकर में भीषण आग:पुलिस खुद फायर फाइटर बनी, 30 हजार लीटर केमिकल भरा था

जयपुर-अजमेर हाईवे पर केमिकल से भरे टैंकर में भीषण आग:पुलिस खुद फायर फाइटर बनी, 30 हजार लीटर केमिकल भरा था

जयपुर-अजमेर हाईवे पर केमिकल से भरे टैंकर में भीषण आग लग गई। इससे टैंकर का निचला हिस्सा जल गया। हादसा सोमवार सुबह करीब 4:45 बजे हाईवे पर रामचन्द्रपुरा पुलिया पर हुआ।

पुलिस के अनुसार, मिथाइल केमिकल से भरा टैंकर अजमेर से जयपुर की ओर जा रहा था। रामचन्द्रपुरा पुलिया पर चढ़ते ही टायर के पास निकली चिंगारियों से केमिकल टैंकर के निचले हिस्से में आग लग गई।

चलते टैंकर में आग लगी देखकर राहगीरों में दहशत फैल गई। ड्राइवर को बताने पर उसने तुरंत टैंकर को खड़ा कर दिया और जान बचाने के लिए नीचे उतर गया। वहां आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

भांकरोटा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। इससे जयपुर-अजमेर हाईवे पर दिसंबर 2024 में हुआ ‘भांकरोटा अग्निकांड’ जैसा बड़ा हादसा होने से टल गया।

पहले देखिए PHOTOS…

जयपुर-अजमेर हाईवे पर रामचंद्रपुरा पुलिया पर जलता केमिकल से भरा टैंकर।
जयपुर-अजमेर हाईवे पर रामचंद्रपुरा पुलिया पर जलता केमिकल से भरा टैंकर।
पुलिस भी फायर फाइटर के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गई।
पुलिस भी फायर फाइटर के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गई।
टैंकर पर पानी छिड़कते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी।
टैंकर पर पानी छिड़कते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी।

पुलिसकर्मी खुद आग बुझाने में जुटे भांकरोटा थानाधिकारी श्रीनिवास जांगिड़ कॉन्स्टेबल बाबूलाल और सुनील के साथ मौके पर पहुंचे। वे फायर ब्रिगेड के आने से पहले अग्निशमन यंत्र की मदद से आग को कम करने के प्रयास में जुटे रहे। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब 10 मिनट की मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS