Home » राजस्थान » जनसहयोग से बना यह भवन वर्षों तक सेवा और स्मृति का केंद्र बनेगा:जोराराम कुमावत पशुपालन मंत्री

जनसहयोग से बना यह भवन वर्षों तक सेवा और स्मृति का केंद्र बनेगा:जोराराम कुमावत पशुपालन मंत्री

पाली जिले की सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पालड़ी जोड़ में नवनिर्मित भामाशाह स्व.पानी बाई मिलापचंद जी जैन राजकीय पशु चिकित्सा उप केंद्र के भवन का लोकार्पण रविवार को पशुपालन,गोपालन,डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने पटिटका का अनावरण कर किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार पशुपालन है।प्रदेश के लाखों परिवार पशुपालन से जुड़े हैं और उनकी आजीविका सीधे तौर पर पशुधन पर निर्भर है।ऐसे में पशुओं के इलाज के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त पशु चिकित्सालयों की आवश्यकता बेहद अहम है।उन्होंने कहा कि पालड़ी जोड़ में इस नए भवन के शुरू होने से आसपास के कई गांवों के पशुपालकों को राहत मिलेगी और अब उन्हें पशुओं के इलाज के लिए दूर-दराज के कस्बों में भटकना नहीं पड़ेगा।मंत्री कुमावत ने कहा कि पालड़ी जोड़ गांव के लिए भामाशाहों ने आगे बढ़कर जो योगदान दिया है,वह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है। भामाशाहों की उदार सोच और सामाजिक जिम्मेदारी के भाव से पशु चिकित्सालय भवन का निर्माण संभव हो पाया।यह भवन केवल एक संरचना नहीं, बल्कि पालड़ी जोड़ गांव के पशुपालकों के विश्वास और सेवा का केंद्र बनेगा। भामाशाहों ने बिना किसी स्वार्थ के जनहित को प्राथमिकता देते हुए गांव की जरूरत को समझा और सहयोग किया। उनके इस योगदान से पालड़ी जोड़ गांव को स्थायी सुविधा मिली है,जो वर्षों तक पशुपालकों और ग्रामीणों के काम आएगी। यह पशु चिकित्सालय केवल एक भवन नहीं,बल्कि पशुपालकों के भरोसे और सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।उन्होंने भामाशाहों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि जनसहयोग से बने ऐसे भवन वर्षों तक सेवा और स्मृति का केंद्र बने रहते हैं।

चारदिवारी व सीसी रोड़ सहित अनेक कार्यों का भी लोकार्पण

कैबिनेट मंत्री ने पालड़ी जोड़ में पशु चिकित्सा उप केंद्र भवन के लोकार्पण समारोह के दौरान ही ग्राम पंचायत पालड़ी जोड़ में अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण किया।उन्होंने श्मशान भूमि की चारदिवारी,कीचड़ निस्तारण के लिए शंकर लाल कुम्हार के घर से कांतिलाल कुम्हार के घर तक सीसी सड़क मय नाली विष्णुप्रसाद के घर से प्रकाश कुमार हकमाराम मीणा के घर की ओर, बापुनगर के सीसी ब्लॉक मय नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।इसी के साथ मंत्री कुमावत ने गणेश जी विसर्जन चौक में सीसी ब्लॉक निर्माण कार्य,महादेव मंदिर पेच के पास,विष्णु भगवान मंदिर के पास सीसी ब्लॉक निर्माण कार्य का भी लोकार्पण कर आमजन के लिए राह सुगम की।

कार्यक्रम में इन प्रबुद्धजनों की रही गरिमामयी उपस्थिति

लोकार्पण समारोह में भवन निर्माणकर्ता भामाशाह महावीर जैन व बसंत कुमार जैन,पाली सरस डेयरी के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया,भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार,जिला परिषद सदस्य हरिशंकर मेवाड़ा,ठाकुर मोड़ सिंह राणावत,समाजसेवी नवाराम मीणा,ग्राम सहकारी सेवा समिति,पालड़ी जोड़ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत,भारूंदा सरपंच हिम्मताराम मीणा,अधिवक्ता रमणीक त्रिवेदी,मंडल अध्यक्ष हनुवंत सिंह बांकली,तहसीलदार हिमांशु कच्छावा,भाजपा नेता भगत सिंह राजपुरोहित,भामाशाह अमृतलाल जैन, पूर्व सरपंच हंसाराम गर्ग,कोरटा सरपंच गजेंद्र सिंह,उप सरपंच शेर सिंह, भामाशाह कंचन जैन धनापुरा,सीआई भगाराम सहित गांव के अनेक प्रबुद्धजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

पहले पति ने सुसाइड किया था,अब पत्नी ने दी जान:जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल लाए थे परिजन, पिता रक्षा मंत्रालय में कार्यरत

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव में 40 साल की महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। वह