शिक्षा नगरी कुचामन सिटी के बुड़सू रोड़, जसराना स्थित सुप्रतिष्ठित इण्डियन डिफेंस व आस्था एजुकेशन ग्रूप में आज वार्षिकोत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम “रैनबो-2026” में विद्यार्थियों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि भारतीय वन सेवा के अधिकारी मुख्य वन संरक्षक हनुमानराम शेषमा ने कहा कि वर्तमान युग विद्यार्थी वर्ग के लिए स्वर्णकाल है क्योंकि इस समय जो सुविधाएँ व मार्गदर्शन विद्यार्थी को मिल रहा है वो पहले सम्भव नहीं था, इसलिए अभिभावकों , विद्यार्थियों व अध्यापकों को इसका सकारात्मक लाभ उठाना चाहिये .
ग्रुप चेयरमैन बी.आर. शेषमा ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से इण्डियन व आस्था एजुकेशन ग्रूप डिफेंस सर्विसेज व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ स्कूली व कॉलेज शिक्षा तथा स्पोर्ट्स में भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार कर रहा हैं , विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत थानाधिकारी बन्नेसिंह राठौड़ ने अनुशासन के साथ शिक्षण कार्य सम्पन्न कराने के लिये आस्था स्कूल व कॉलेज की प्रबंध समिति का आभार प्रकट किया .
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक व देश भक्ति प्रस्तुतियों से सभी का मन मोहा ,
कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक गणेश शेषमा व कैप्टन केएल कुमावत ने आगंतुक मेहमानों का माल्यार्पण कर स्वागत किया . वर्षभर में विभिन्न गतिविधियों व पढ़ाई में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को कार्यक्रम में उपस्थित महिलाशक्ति के हाथों पारितोषिक वितरण करवाकर समाज में विशेष मैसेज दिया .
इस अवसर पर भागीरथ गावड़िया , डॉ के.जी शर्मा ,पूसाराम शेषमा , प्रभुराम कुमावत , राकेश शर्मा , सागर चौधरी , झाबरमल शेषमा , भींवराम शेषमा , गिरधारीराम शेषमा , रामेश्वर लाल भाकर , हितेश जाखड़ , बसन्त चारण सहित गणमान्य नागरिक व भारी संख्या में महिला शक्ति उपस्थित रही . समारोह समापन पर संस्था निदेशक दयाल शेषमा व सचिव रोहित चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया .
मंच संचालन रामनिवास राँडा तथा कार्यक्रम का निर्देशन सी.एम. पवार व नीलम शर्मा ने किया.






