Home » राजस्थान » मोदी जी राष्ट्र प्रथम की नीति पर करते है कार्य, राष्ट्रहित के अलावा नहीं करते कोई समझौता:— मदन राठौड़

मोदी जी राष्ट्र प्रथम की नीति पर करते है कार्य, राष्ट्रहित के अलावा नहीं करते कोई समझौता:— मदन राठौड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने रविवार को पाली प्रवास के दौरान केंद्रीय बजट, व्यापार नीति, रेल कनेक्टिविटी, सुमेरपुर जवाई बांध पुनरोद्धार, किसानों के हित, संसद की मर्यादा, खेजड़ी संरक्षण तथा राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेस से संवाद किया। राठौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार की ट्रेड डील पूरी तरह भारत के हित में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “हमारे यहां जिन वस्तुओं का प्रचुर उत्पादन होगा उनका निर्यात किया जाएगा और जिनकी कमी होगी, वही आयात होंगी। इस समझौते से देश को नुकसान नहीं बल्कि लाभ होगा।” उन्होंने बताया कि पहले 25 प्रतिशत टैरिफ और 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ मिलाकर कुल 50 प्रतिशत शुल्क था, जिसे घटाकर अब सीधे 18 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे व्यापारियों और उद्योग जगत को बड़ा फायदा मिलेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने रेल कनेक्टिविटी पर बोलते हुए कहा कि रेल मंत्री ने पाली से दिल्ली के लिए रात्रि ट्रेन का आश्वासन दिया है। सीधे कनेक्टिविटी या कनेक्टिंग ट्रेन मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रयास है कि भविष्य में पाली को सीधी ट्रेन सेवा भी मिले। सुमेरपुर जवाई बांध पुनरोद्धार परियोजना पर कांग्रेस को घेरते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि “वसुंधरा राजे सरकार ने सुमेरपुर जवाई बांध पुनरोद्धार के लिए 6 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने पांच साल तक कुछ नहीं किया। जाते-जाते टनल चौड़ीकरण के नाम पर 100 करोड़ रुपये दिए, पर वास्तविक काम नहीं हुआ।” उन्होंने बताया कि वर्तमान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुमेरपुर जवाई बांध पुनरोद्धार के लिए 3 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, परियोजना शुरू हो चुकी है और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि “बजट लेखा-जोखा होता है और यह केंद्र का उत्साहवर्धक बजट है।” उन्होंने बताया कि 2013 में जहां 1 करोड़ 12 लाख लोग आयकर देते थे, वहीं अब यह संख्या 9 करोड़ हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे लाइनों का विस्तार, विद्युतीकरण और बुनियादी ढांचे का अभूतपूर्व विकास हुआ है। राजस्थान सरकार के कार्यों पर बोलते हुए राठौड़ ने कहा कि राज्य में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, किसानों को अब दिन में बिजली मिल रही है, औद्योगीकरण को बढ़ावा मिल रहा है और आम नागरिक का जीवन स्तर मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि राजस्थान का आगामी बजट भी ऐतिहासिक और जनहितकारी होगा। राठौड़ ने खेजड़ी संरक्षण पर कहा कि भाजपा और सरकार दोनों खेजड़ी को बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके संरक्षण की गारंटी सरकार ने दी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने संसद में विपक्ष के व्यवहार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान विपक्ष द्वारा किया गया आचरण लोकतंत्र के लिए घातक है। महिला सांसदों को आगे कर हंगामा कराना और माइक के सामने आकर चिल्लाना पूरी तरह असंसदीय कृत्य है, जिसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। किसानों के हितों पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार हर निर्णय किसानों को ध्यान में रखकर ले रही है। “हमारा उत्पाद बिकेगा तो देश को फायदा होगा। टैरिफ घटाने से नुकसान नहीं, बल्कि निर्यात बढ़ेगा और देश को लाभ होगा।

आतंकवाद पर कड़ा रुख अपनाते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि “पाकिस्तान आतंकवाद का जनक है।” उन्होंने बताया कि सिंधु जल समझौते को प्रधानमंत्री मोदी ने स्थगित कर दिया है और अब उस पानी के देश में उपयोग, स्टोरेज, वितरण तथा नहर-पाइपलाइन निर्माण की ठोस व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज़ादी के समय हुई इस गलती को अब सुधारा जा रहा है और देश के हित में जल संसाधनों का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह समझने में असफल रही है कि प्रधानमंत्री मोदी कोई भी निर्णय ऐसा नहीं लेते जिससे देश के किसी नागरिक का अहित हो। “मोदी जी राष्ट्र प्रथम की नीति पर काम करते हैं और राष्ट्रहित के अलावा कोई समझौता नहीं करते।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

पहले पति ने सुसाइड किया था,अब पत्नी ने दी जान:जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल लाए थे परिजन, पिता रक्षा मंत्रालय में कार्यरत

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव में 40 साल की महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। वह