Home » राजस्थान » आग से केलूपोश मकान जला, घर में रखा सामान जलकर हुआ राख

आग से केलूपोश मकान जला, घर में रखा सामान जलकर हुआ राख

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के गादोला गांव में एक किसान के केलुपोश मकान में आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. आग लगने की वजह घर में रखा दीपक बताया जा रहा है. 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया.

दरअसल रठांजना थाना क्षेत्र के गादोला गांव के रहने वाले ईश्वर पाटीदार के बड़े में धनतेरस की रात दीपक लगाए गए थे. जलते दीपक को कोई जानवर खींचकर मकान की ओर ले गए जिससे वहां आग लग गई. आसपास के लोगों को पता चला तो उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल को भी सूचना दी गई.

प्रतापगढ़ से पहुंची नगर परिषद की दमकल ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन इस दौरान घर में रखा पशु आहार, बिस्तर, कपड़े तथा राशन सामग्री जलकर राख हो गए. आगजनी की इस घटना में दो से तीन लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS