Home » राजस्थान » भागवत सनातन का अमूल्य ग्रंथ – देवनानी

भागवत सनातन का अमूल्य ग्रंथ – देवनानी

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहां है कि भागवत सनातन का अमूल्य ग्रंथ है। यह जीवन की विपदाओं का निराकरण का मार्ग है।
देवनानी रविवार को यहां सांगानेर में जगन्नाथपुरा मे निम्बार्क पीठाधीश्वर श्रीजी द्वारा वाचित भागवत कथा समारोह को संबोधित कर रहे दे। उन्होंने भागवत कथा का श्रवण किया।
देवनानी ने कहा कि सनातन कभी समाप्त नहीं हो सकता। हमारा जन्म भारत में हुआ है, इसलिए हम भाग्यशाली हैं। भारत अब विश्व का मार्गदर्शक बनने की ओर अग्रसर है । देवनानी ने कहा कि भागवत ग्रंथ के उपदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करें। कमजोर और गरीब वर्ग की मदद करें। समारोह को किशोरी शरण, दुर्गादास ने भी संबोधित किया समारोह में वृंदावन के संत गण सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS