Home » राजस्थान » कल से जोधपुर-गांधीधाम ट्रेन तीन दिन आंशिक रद्द:तकनीकी कार्य के चलते लिया जा रहा ब्लॉक, भीलड़ी तक ही चलेगी

कल से जोधपुर-गांधीधाम ट्रेन तीन दिन आंशिक रद्द:तकनीकी कार्य के चलते लिया जा रहा ब्लॉक, भीलड़ी तक ही चलेगी

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन तीन दिन आंशिक रूप से रद्द रहेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा गांधीधाम-भुज रेलखंड पर गांधीधाम ब्लॉक केबिन और आदिपुर स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य किए जाने के कारण संचालन प्रभावित रहेगा।

जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया- तकनीकी कार्य के मद्देनजर ट्रेन संख्या 22483 भगत की कोठी-गांधीधाम एक्सप्रेस 10 से 12 फरवरी तक भगत की कोठी से रवाना होकर भीलड़ी स्टेशन तक ही संचालित की जाएगी। इस अवधि में यह रेल सेवा भीलड़ी से गांधीधाम के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

ये भी आंशिक रूप से रद्द रहेगी

इसी तरह ट्रेन संख्या 22484 गांधीधाम-भगत की कोठी एक्सप्रेस 11 से 13 फरवरी तक गांधीधाम के स्थान पर भीलड़ी स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन गांधीधाम से भीलड़ी के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व संबंधित रेल सेवाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त कर अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

पहले पति ने सुसाइड किया था,अब पत्नी ने दी जान:जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल लाए थे परिजन, पिता रक्षा मंत्रालय में कार्यरत

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव में 40 साल की महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। वह