Home » राजस्थान » PM-SETU योजना में राजस्थान देश में नंबर-1:सभी ग्रीन इंडिकेटर्स हासिल करने वाला पहला राज्य बना, राज्यवर्धन बोले-रोजगार नीति ने युवाओं को उद्योग से जोड़ा

PM-SETU योजना में राजस्थान देश में नंबर-1:सभी ग्रीन इंडिकेटर्स हासिल करने वाला पहला राज्य बना, राज्यवर्धन बोले-रोजगार नीति ने युवाओं को उद्योग से जोड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में संचालित PM-SETU योजना में राजस्थान ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर लिया है। इस योजना के तहत सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) को अपग्रेड किया जा रहा है, और राजस्थान पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने केंद्रीय कौशल मंत्रालय के डैशबोर्ड पर सभी ग्रीन इंडिकेटर्स हासिल किए हैं।

PM-SETU योजना में राजस्थान देश में नंबर-1

राज्य के कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने इस उपलब्धि पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के लिए कौशल को सबसे आवश्यक आवश्यकता मानते हैं। PM-SETU योजना केंद्र, राज्य और उद्योगों के बीच एक सशक्त साझेदारी है, जिसमें तकनीकी प्रशिक्षण की जिम्मेदारी उद्योगों की है और वित्तीय सहयोग केंद्र व राज्य सरकारों का।

राजस्थान ने उद्योगों के साथ व्यापक संवाद कर टेंडर की शर्तों को व्यावहारिक बनाया है। हमें खुशी है कि हमने केंद्रीय कौशल मंत्रालय की ओर से तय किए गए सभी मानक हासिल कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कौशल विकास और रोजगार सृजन को शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल किया है।

10 साल की योजना, 5 साल तक मिलेगी सरकारी मदद

वर्ष 2025 में लागू राज्य कौशल नीति और जनवरी 2026 में जारी रोजगार नीति ने युवाओं को उद्योग से जोड़ने और उनकी रोजगार-क्षमता बढ़ाने का मजबूत आधार तैयार किया है। PM-SETU योजना के तहत तैयार किए गए राजस्थान मॉडल में मजबूत बुनियादी ढांचा, अधिक पूंजीगत निवेश और उद्योगों की सीधी भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया है।

योजना की कुल अवधि 10 वर्ष रखी गई है, जिसमें पहले 5 वर्षों तक केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही उद्योगों द्वारा प्रशिक्षित युवाओं को रोज़गार से जोड़ने का स्पष्ट प्रावधान भी इसमें शामिल है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।