Home » राजस्थान » जयपुर में मैरिज गार्डन से गहने-कैश का बैग चोरी:शादी का चल रहा था प्रोग्राम, पास ही कुर्सी पर था रखा

जयपुर में मैरिज गार्डन से गहने-कैश का बैग चोरी:शादी का चल रहा था प्रोग्राम, पास ही कुर्सी पर था रखा

जयपुर के एक मैरिज गार्डन से लाखों रुपए के गहने-कैश से भरा बैग चोरी का मामला सामने आया है। बेटी के शादी प्रोग्राम के दौरान पास ही कुर्सी पर रखा बैग चोरी हो गया। जामडोली थाने में दुल्हन के पिता ने जामडोली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलि ने बताया- चंदवाजी अचरोल निवासी घनश्याम दत्त शर्मा (63) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 6 फरवरी को उनकी बेटी की शादी का प्रोग्राम जामडोली के श्रीनाथ विहार स्थित मैरिज गार्डन में था। शादी प्रोग्राम के दौरान स्टेज पर रात करीब 10 बजे प्रोग्राम चल रहा था। इस दौरान हाथ में लगा बैग पास ही कुर्सी पर रख दिया।

महज 10 मिनट बाद संभालने पर बैग गायब मिला। काफी ढूंढने के बाद भी बैग का पता नहीं चला। बैग चोरी की सूचना पर जामडोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने बताया कि चोरी किए गए बैग में सोने-चांदी के गहने और 3 लाख रुपए कैश रखे थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बैग चोरों की तलाश में CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद