Home » राजस्थान » जयपुर में बछड़े का सिर काटकर लटकाने की झूठी सूचना:मरने पर ऑनर लाया था, दूध के लालच में गाय के सामने रखा

जयपुर में बछड़े का सिर काटकर लटकाने की झूठी सूचना:मरने पर ऑनर लाया था, दूध के लालच में गाय के सामने रखा

जयपुर पुलिस को सोमवार दोपहर बछड़े का सिर काटकर चौराहे पर लटकाने की झूठी सूचना देने का मामला सामने आया है। श्याम नगर थाना पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले शरारती तत्वों को राउंडअप किया है। पुलिस जांच में आया कि दूध के लालच में बछड़े का शव गौशाला से लेकर आए मालिक ने गाय के सामने रखा था।

DCP (साउथ) राजर्षि राज ने बताया- झूठी सूचना देने के मामले में आरोपी शैलेष मीणा (21) निवासी गली नंबर-3 अशोकपुरा श्याम नगर और इन्द्र खोडा (21) निवासी राजीव नगर हसनपुरा को पकड़ा गया है। इसके साथ ही एक गाय के मालिक बंटी उर्फ सत्यनारायण शर्मा (46) को भी राउंडअप किया गया।

गाय के मालिक बंटी उर्फ सत्यनारायण शर्मा (46) से पूछताछ की गई। उसने बताया- मेरी गाय का बछड़ा एक दिन पहले मर गया था, जिसको कल नगर निगम की ओर से हिंगोनिया गौशाला भिजवाया गया था। बछड़े के मर जाने के कारण गाय दूध नहीं दे रही थी।

लोगों के कहने पर लाया, शरारती तत्वों ने दी सूचना SHO (श्याम नगर) दलबीर सिंह को गाय ऑनर सत्यनारायण शर्मा ने बताया- लोगों ने कहा कि गाय के बछड़े का सिर लाकर उसके पास में रख दो। गाय अपना बछड़ा देखकर दूध दे सके। दूध के लालच में हिंगोनिया गौशाला जाकर भूलवश और भावनाओं में बहकर अपनी खुद की गाय के मृत बछड़े के सिर वाला हिस्सा लेकर आ गया।

जिसमें भुसा भरकर गाय के पास लाकर बांध दिया। वहां मौजूद शैलेष मीणा (21) निवासी गली नंबर-3 अशोकपुरा श्याम नगर और इन्द्र खोडा (21) निवासी राजीव नगर हसनपुरा ने इस बारे में झूठी सूचना बनाकर पुलिस को दे दी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

पहले पति ने सुसाइड किया था,अब पत्नी ने दी जान:जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल लाए थे परिजन, पिता रक्षा मंत्रालय में कार्यरत

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव में 40 साल की महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। वह