Home » राजस्थान » 100 फीट ऊंची हाईमास्क लाइट में फंसा बाज:पंख फंसने से एक घंटे तक अटका रहा, एक्सपर्ट ने फायर ब्रिगेड क्रेन की मदद से उतारा

100 फीट ऊंची हाईमास्क लाइट में फंसा बाज:पंख फंसने से एक घंटे तक अटका रहा, एक्सपर्ट ने फायर ब्रिगेड क्रेन की मदद से उतारा

जोधपुर में जीवों के प्रति प्रेम का अनूठा नजारा दिखाई दिया। जोधपुर के नागोरी गेट सर्कल पर करीब 100 फीट ऊंची हाईमास्क लाइट पर एक बाज फंस गया। इसे निकालने के लिए फायर ब्रिगेड टीम की क्रेन पहुंची और उसकी जान बचाई गई।

पूरा वाकया सोमवार दोपहर करीब 12 बजे का है। शहर के नागौरी गेट सर्किल के पास हाईमास्क लाइट पर बैठे बाज के पंख फंस गए थे। इस दौरान उसकी मदद के लिए कई अन्य बाज उसके ऊपर मंडराते रहे। बाज करीब एक घंटे तक फंसा रहा। उसके पंख लाइट में अटक गए थे।

पहले देखें PHOTOS

हाईमास्क लाइट में बाज करीब एक घंटे तक फंसा रहा।
हाईमास्क लाइट में बाज करीब एक घंटे तक फंसा रहा।
हाईमास्क लाइट में फंसे बाज को निकालने के लिए फायर ब्रिगेड टीम की क्रेन को बुलाया गया।
हाईमास्क लाइट में फंसे बाज को निकालने के लिए फायर ब्रिगेड टीम की क्रेन को बुलाया गया।
इस दौरान कई बाज हाईमास्क लाइट के ऊपर उड़ते रहे।
इस दौरान कई बाज हाईमास्क लाइट के ऊपर उड़ते रहे।
काफी मुश्किल के बाद एक्सपर्ट ने बाज को लाइट में से निकाला। इसके बाद वन विभाग की टीम को दे दिया।
काफी मुश्किल के बाद एक्सपर्ट ने बाज को लाइट में से निकाला। इसके बाद वन विभाग की टीम को दे दिया।

एक युवक ने देखा तो एक्सपर्ट को बुलाया काफी देर तक बाज मदद के लिए तड़पता रहा, लेकिन किसी की नजर उस पर नहीं गई। इस दौरान वहां से निकल रहे युवक आशीष भाटी ने बाज को इस हालत में देखा। उसने तुरंत एक्सपर्ट इस्माइल रंगरेज को सूचना दी।

इस्माइल मौके पर पहुंचे। ऊंचाई अधिक होने की वजह से बाज को बचा पाना काफी कठिन था। इस पर उन्होंने फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। यहां पर हाइड्रा क्रेन की मदद से बाज को पकड़कर लाइट से निकाला गया। बाद में उसे नीचे उतारकर वन विभाग की टीम को सुपुर्द किया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

पहले पति ने सुसाइड किया था,अब पत्नी ने दी जान:जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल लाए थे परिजन, पिता रक्षा मंत्रालय में कार्यरत

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव में 40 साल की महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। वह