Home » राजस्थान » अजमेर में क्रिश्चियन गंज थाने-चौकी का नाम अब कृष्ण गंज:स्थानीय लोगों की मांग पर भेजा था प्रस्ताव; पुलिस महानिरीक्षक ने जारी किया आदेश

अजमेर में क्रिश्चियन गंज थाने-चौकी का नाम अब कृष्ण गंज:स्थानीय लोगों की मांग पर भेजा था प्रस्ताव; पुलिस महानिरीक्षक ने जारी किया आदेश

अजमेर शहर के क्रिश्चियन गंज थाने व चौकी का नाम सोमवार को बदल दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक (गृह) की ओर से आदेश जारी कर थाने व चौकी का नाम अब कृष्ण गंज किया गया है।

वहीं इसे लेकर विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी की ओर से भी सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया गया है। इसमें उन्होंने लिखा कि भगवान श्री कृष्ण के नाम पर किया गया यह निर्णय अजमेर शहर की गरिमा को और ऊंचाई प्रदान करेगा।

बता दें कि क्षेत्र में रहने वाले लोगों की मांग को देखते हुए क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने 4 महीने पहले प्रस्ताव जिला पुलिस अधीक्षक के जरिए पुलिस मुख्यालय भेजा था। अजमेर में इससे पहले फायसागर का नाम वरुण सागर, होटल खादिम का नाम होटल अजयमेरू और किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम महर्षि दयानंद विश्रांति गृह किया गया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद