Home » राजस्थान » जोधपुर में दो युवतियां लापता:परिजनों को बिना बताए निकली घर से; तलाश करने पर नहीं मिली तो पुलिस में दी रिपोर्ट

जोधपुर में दो युवतियां लापता:परिजनों को बिना बताए निकली घर से; तलाश करने पर नहीं मिली तो पुलिस में दी रिपोर्ट

जोधपुर में दो युवतियों के बिना बताए कहीं चले जाने के मामले सामने आए हैं। इस संबंध में युवतियों के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

बिना बताए निकली घर से

पहला मामला प्रताप नगर सदर थाने का है। एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 18 साल की बेटी सोमवार को घर से बिना बताए कहीं चली गई। जिसका आस पड़ोस और रिश्तेदारों में पता करने पर कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक देवाराम को सौंपी है।

अभी तक पता नहीं चला

दूसरा मामला बासनी थाने का सामने आया है। एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी 21 साल की बेटी सोमवार को बिना बताए घर से कहीं चली गई है। वह वापस घर नहीं लौटी और न ही उसका कहीं पता चल पाया है। मामले की जांच कॉन्स्टेबल विजय कर रहे हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद