बढ़ती ऊर्जा लागत के दौर में एमएसएमई ऐसे समाधान चाहते हैं, जो खर्च घटाने के साथ भविष्य को भी सुरक्षित बनाएँ। रूफटॉप सोलर इसी दिशा में एक कारगर विकल्प बनकर उभरा है, जो कारोबार को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनाने में मदद करता है। इसी सोच के तहत, एक्सिस बैंक ने एमएसएमई के लिए रूफटॉप सोलर फाइनेंस की शुरुआत की है। इस खास वित्तीय समाधान के जरिए एमएसएमई 10 लाख रुपए से 2 करोड़ रुपए तक का बिना जमानत ऋण ले सकते हैं, जिसकी चुकौती अवधि 4 से 7 वर्षों तक रखी गई है। इसका उद्देश्य यह है कि उद्यम अपने बैलेंस शीट या कार्यशील पूंजी पर अतिरिक्त दबाव डाले बिना सोलर सिस्टम में निवेश कर सकें।
स्वयं के स्वामित्व वाला रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने से एमएसएमई को बिजली खर्च कम करने, ऊर्जा लागत पर बेहतर नियंत्रण पाने और लंबे समय में वित्तीय मजबूती हासिल करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही यह पहल भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में भी योगदान देगी।
यह सुविधा एक्सिस बैंक के देशभर में फैले शाखा नेटवर्क के माध्यम से उपलब्ध होगी। बेहतर क्रियान्वयन के लिए बैंक ने प्रमुख ओईएम और एक टेक्नोलॉजी पार्टनर के साथ साझेदारी की है, जिससे एमएसएमई को लागत, अनुमानित बचत और समय-सीमा जैसी जानकारियों में पूरी पारदर्शिता मिल सके।





