Home » राजस्थान » देश में 20 लाख 85 हजार से अधिक रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित, 14774 करोड रुपए की सहायता वितरित:— मदन राठौड़

देश में 20 लाख 85 हजार से अधिक रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित, 14774 करोड रुपए की सहायता वितरित:— मदन राठौड़

राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम–सूर्य घर, मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत राजस्थान में अब तक ऐतिहासिक प्रगति हुई है। 31 दिसंबर 2025 तक राज्य में 1 लाख 19 हजार से अधिक रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे 1 लाख 22 हजार से अधिक परिवारों को सीधा लाभ मिला है। राठौड़ ने बताया कि इस योजना के तहत राजस्थान में अब तक 823.12 करोड़ रुपए की केंद्रीय वित्तीय सहायता (सब्सिडी) वितरित की जा चुकी है। यह योजना आमजन को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। राठौड़ के सवाल के जवाब में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा एवं विद्युत राज्यमंत्री श्रीपाद येसो नाइक ने सदन को यह जानकारी दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि राजस्थान रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने में देश के टॉप 5 राज्यों में शामिल है। गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, केरल के बाद राजस्थान में सर्वाधिक रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए गए है। राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के तहत पीएम–सूर्य घर योजना में 1.1 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता का सोलर सिस्टम लगाने वाले परिवारों को प्रति माह 150 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का प्रावधान किया गया है, इससे आम उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य के करीब आ रहा है।
राठौड़ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है और राजस्थान इस दिशा में अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने आम नागरिकों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि सोलर ऊर्जा न केवल आर्थिक राहत देती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ भविष्य भी सुनिश्चित करती है। सांसद मदन राठौड़ ने बताया कि योजना के शुरू किए जाने के बाद देश में कुल 20 लाख 85 हजार 514 रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित किए गए है, जिससे 31 दिसंबर 2025 तक 26 लाख 14 हजार 446 परिवारों को केंद्रीय वित्तीय सहायता के रूप में वितरित 14771 करोड़ रुपए से लाभ हुआ है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

ओवरटेक करते समय टैंकर की चपेट में आई बाइक:पिछला पहिया युवक के ऊपर से निकला, मौत; NH-162 पर नागाबेरी के पास हुआ हादसा

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 162 पर बाइक सवार युवक टैंकर की चपेट में आ गया। टैंकर को ओवरटेक करने के प्रयास