Home » राजस्थान » अलवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर सरकार चढ़ा हत्थे

अलवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर सरकार चढ़ा हत्थे

अलवर जिले में पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में वैशाली नगर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 50,000 रुपये के इनामी हार्डकोर अपराधी फिरोज खान उर्फ सरकार को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था।
एसपी चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान किसी बड़ी वारदात की फिराक में इलाके में सक्रिय है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए वृत्ताधिकारी उत्तर अंगद शर्मा और वैशाली नगर थानाधिकारी गुरुदत्त सैनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने बहरोड टी-पॉइंट पर सामरिक नाकाबंदी की और तकनीकी सहायता के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रैक की। जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा, पुलिस की स्पेशल टीम ने उसे चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त फिरोज खान उर्फ सरकार (25) पुत्र खुर्शीद खान निवासी मन्नाका, वैशाली नगर थाने का सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी के खिलाफ अलवर के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, जानलेवा हमला, अपहरण और अवैध हथियार रखने जैसे कुल 12 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। इसकी बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के कारण जयपुर रेंज आईजी द्वारा उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
इस सफल ऑपरेशन में हेड कांस्टेबल जान मोहम्मद और कांस्टेबल रामू की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने तकनीकी और सूचना तंत्र के जरिए आरोपी तक पहुंचने में मदद की। टीम में डीएसटी प्रभारी धीरेन्द्र सिंह, एएसआई कासम खान और वैशाली नगर थाने के जवान शामिल थे।
फिरोज खान वैशाली नगर थाने में दर्ज लूट के एक नवीनतम प्रकरण में वांछित था। पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, जिससे क्षेत्र में हुई अन्य वारदातों और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों के खुलासे होने की पूरी उम्मीद है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक