Home » राजस्थान » राजसमंद में महाशिवरात्रि के लिए मंदिरों में प्रवेश द्वार तैयार:शिवालयों में मेले की तैयारी शुरू, 16 फरवरी को हवन और महाप्रसादी

राजसमंद में महाशिवरात्रि के लिए मंदिरों में प्रवेश द्वार तैयार:शिवालयों में मेले की तैयारी शुरू, 16 फरवरी को हवन और महाप्रसादी

राजसमंद में महाशिवरात्रि पर्व रविवार को मनाया जाएगा। पर्व से पहले शहर और ग्रामीण इलाकों के शिवालयों में विशेष व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। मंदिरों में सजावट, दर्शन व्यवस्था और धार्मिक कार्यक्रम तय किए गए हैं, वहीं कुछ स्थानों पर मेले भी लगेंगे। वहीं, कहीं जगह पर 16 फरवरी को सुबह हवन अनुष्ठान होगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था रहेगी।

शिवालयों में सजावट और प्रवेश द्वार तैयार महाशिवरात्रि को लेकर राजसमंद जिले के शिवालयों में तैयारियां तेज हैं। मंदिरों पर विद्युत सजावट की जा रही है। पांडाल लगाए गए हैं और भव्य प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। भगवा पताकाओं से शिवालय सुसज्जित किए गए हैं।

इन प्रमुख शिवालयों में विशेष व्यवस्थाएं जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंतजाम किए गए हैं। इनमें गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, चौमुखा महादेव मंदिर, विश्वंभर महादेव मंदिर, चितेश्वर महादेव मंदिर, हरकुंडेश्वर महादेव मंदिर, मालीवाड़ा राजनगर स्थित शिव मंदिर मालीवाड़ा, आंजनेश्वर महादेव मंदिर, वेवर महादेव मंदिर, परशुराम महादेव मंदिर, काबरी महादेव मंदिर, फरारा स्थित कुंतेश्वर महादेव मंदिर और रामेश्वर महादेव मंदिर शामिल हैं।

पूजा पाठ और मंत्र जाप की रहेगी व्यवस्था मंदिरों में महादेव का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की सुगम व्यवस्था रहेगी। रुद्राभिषेक, शिव स्तुति, शिव चालीसा, तांडव स्तोत्र, शिवाष्टक और पंचाक्षर मंत्र का जाप किया जाएगा

फरारा और आमेट क्षेत्र में मेले महाशिवरात्रि पर फरारा के कुंतेश्वर महादेव मंदिर में मेला लगेगा। आमेट क्षेत्र के वेवर महादेव, काबरी महादेव और रामेश्वर महादेव मंदिरों में भी मेले की व्यवस्था रहेगी। अरावली की वादियों में स्थित परशुराम महादेव मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

मालीवाड़ा राजनगर में चार दिन से तैयारियां मालीवाड़ा राजनगर में शिव मित्र मंडल के सदस्य पिछले चार दिनों से तैयारियों में जुटे हैं। पूरे क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजाया गया है और तीन भव्य प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।

महाशिवरात्रि पर सुबह 4 बजे से अभिषेक शुरू होगा। दिनभर पूजा अर्चना, झांकियां और शाम को भजन संध्या होगी, जिसमें स्थानीय भजन गायक प्रस्तुति देंगे।

16 फरवरी को हवन और महाप्रसादी मालीवाड़ा राजनगर में 16 फरवरी को सुबह हवन अनुष्ठान होगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था रहेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ा भंडाफोड़ झोपड़ी में चल रही एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़,1.60 करोड़ का माल बरामद

प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मौत का सामान