Home » राजस्थान » देवनानी ने की पुष्कर में रजत जयंती समारोह एवं महाशिवरात्रि महोत्सव में सहभागिता

देवनानी ने की पुष्कर में रजत जयंती समारोह एवं महाशिवरात्रि महोत्सव में सहभागिता

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को पवित्र तीर्थ नगरी पुष्कर में राष्ट्र संत श्री गोविंद देव गिरी एवं निम्बार्क पीठ के पीठाधीश्वर श्री श्रीजी की पावन सन्निधि में आयोजित श्री ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ आश्रम के रजत जयंती समारोह 2026 तथा पावन महाशिवरात्रि महोत्सव में सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

देवनानी ने कहा कि वेद, उपनिषद और सनातन संस्कृति की परंपरा भारतीय सभ्यता की आत्मा है। वेद विद्यापीठ जैसे संस्थान न केवल वैदिक शिक्षा के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि नई पीढ़ी को संस्कार, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्रीय मूल्यों से भी जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं का सान्निध्य समाज को दिशा देने का कार्य करता है और राष्ट्र निर्माण में आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष महत्व है।

विधानसभा अध्यक्ष ने संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश एवं देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सद्भाव, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संतगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जेडीए ने की बड़ी कार्रवाई, जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन ग्राम बगराना में मादक पदार्थ तस्कर द्वारा किये गये 02 मंजिला अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन ग्राम बगराना में मादक पदार्थ तस्कर द्वारा किये गये 02 मंजिला अवैध