Home » राजस्थान » जयपुर में ट्रक ने RTO ड्राइवर को कुचला, मौत:आगरा रोड पर टोल प्लाजा के पास दस्ता काट रहा था चालान,सड़क पार करते समय हादसा

जयपुर में ट्रक ने RTO ड्राइवर को कुचला, मौत:आगरा रोड पर टोल प्लाजा के पास दस्ता काट रहा था चालान,सड़क पार करते समय हादसा

जयपुर में टोल नाके पर ट्रक की टक्कर से RTO दस्ते के ड्राइवर की मौत हो गई। RTO का उड़न दस्ता कानोता में हिंगोनिया टोल प्लाजा के पास चालान काट रहा था। इसी दौरान सड़क पार कर रहे ड्राइवर को ट्रक ने कुचल दिया।

घटना आगरा रोड पर हिंगोनिया टोल प्लाजा के पास रविवार दोपहर की है। हादसे में कोटपूतली बहरोड़ के पनियाला निवासी राजाराम (48) की मौत हो गई। इसके बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया।

एक्सीडेंट ईस्ट-2 थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

पहले देखें घटना के 2 PHOTOS

कानोता में हिंगोनिया टोल प्लाजा के पास रविवार को हादसा हुआ।
कानोता में हिंगोनिया टोल प्लाजा के पास रविवार को हादसा हुआ।

ठेके पर लगा हुआ था मृतक SHO (कानोता) मुनेंद्र सिंह ने बताया- कोटपूतली बहरोड़ के पनियाला निवासी राजाराम (48) जयपुर आरटीओ में ठेके पर लगा हुआ था। झालाना RTO ऑफिस के उड़न दस्ता पर राजाराम ड्राइवर था।

RTO का उड़नदस्ता हिंगोलिया टोल प्लाजा से करीब 200 मीटर दूर रविवार दोपहर करीब 3 बजे चालान की कार्रवाई कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने रोड क्रॉस करते समय राजाराम को टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन को लेकर ड्राइवर फरार हो गया।

RTO कर्मचारियों ने तुरंत राजाराम को SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में प्रथमदृष्टया टक्कर मारने वाले वाहन को स्थानीय लोग ट्रक बता रहे हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जेडीए ने की बड़ी कार्रवाई, जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन ग्राम बगराना में मादक पदार्थ तस्कर द्वारा किये गये 02 मंजिला अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन ग्राम बगराना में मादक पदार्थ तस्कर द्वारा किये गये 02 मंजिला अवैध