Home » राजस्थान » जोधपुर में पिकअप ने पुलिस गाड़ी को मारी टक्कर:कॉन्स्टेबल ने रुकने का इशारा किया था, तेज रफ्तार में दौड़ा ले गया

जोधपुर में पिकअप ने पुलिस गाड़ी को मारी टक्कर:कॉन्स्टेबल ने रुकने का इशारा किया था, तेज रफ्तार में दौड़ा ले गया

जोधपुर में पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। ताजा मामला बनाड़ थाना क्षेत्र का है। यहां पर नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप को रोकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने पिकअप गाड़ी भगा दी।

पुलिस पीछा करने के लिए गई तो ड्राइवर ने पुलिस गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे एक कॉन्स्टेबल को चोट आई है। कॉन्स्टेबल ने पिकअप ड्राइवर ने बनाड़ थाने में रिपोर्ट कराई है।

पिकअप ने पुलिस गाड़ी को मारी टक्कर

थाने में दी रिपोर्ट में कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार पुत्र हरका राम जाट निवासी हतुंडी पुलिस थाना खेड़ापा ने बताया कि वहं बनाड़ थाने में तैनात है। 14 फरवरी की सुबह 3 बजे के बनाड़ चौराहे पर वह ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान एक पिकअप निकल रही थी, जिसे रुकने का इशारा किया।

कॉन्स्टेबल घायल

ड्राइवर ने पिकअप रोकने की बजाय उसे दौड़ा दिया। शक होने पर पिकअप का पीछा किया तो ड्राइवर ने पुलिस गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे उसे चोट लगी है। वहीं पुलिस गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुलिस गाड़ी को टक्कर मारकर आरोपी ड्राइवर पिकअप को भगा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

17 अप्रैल का दिन बनने वाला था ऐतिहासिक,कांग्रेस सहित विपक्ष ने इसे बना दिया काला पृष्ठ:भजनलाल शर्मा

70 वर्षों तक शासन करने वालों ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया,अब अवसर था तब भी महिलाओं के हितों