Home » राजस्थान » रिटायर्ड फौजी की पेड़ से गिरकर मौत:श्रीमाधोपुर के रतनपुरा गांव में बबूल की छंगाई करते हुआ हादसा, जयपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

रिटायर्ड फौजी की पेड़ से गिरकर मौत:श्रीमाधोपुर के रतनपुरा गांव में बबूल की छंगाई करते हुआ हादसा, जयपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

श्रीमाधोपुर के रतनपुरा गांव में एक रिटायर्ड फौजी की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। 55 वर्षीय प्रहलाद बल्डवाल शनिवार दोपहर अपने घर के सामने बबूल के पेड़ की छंटाई कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

छंटाई के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर गए। परिजनों ने उन्हें घायल अवस्था में रींगस के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया।

जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में शनिवार देर रात इलाज के दौरान प्रहलाद बल्डवाल का निधन हो गया। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

रिटायरमेंट के बाद, प्रहलाद बल्डवाल रतनपुरा गांव की श्रीकृष्ण कन्हैया गौशाला में सचिव के पद पर कार्यरत थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जेडीए ने की बड़ी कार्रवाई, जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन ग्राम बगराना में मादक पदार्थ तस्कर द्वारा किये गये 02 मंजिला अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन ग्राम बगराना में मादक पदार्थ तस्कर द्वारा किये गये 02 मंजिला अवैध