Home » राजस्थान » गजानंद यादव बने राष्ट्रीय किसान युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक:राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कुड़ी ने की नियुक्ति

गजानंद यादव बने राष्ट्रीय किसान युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक:राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कुड़ी ने की नियुक्ति

रींगस में राष्ट्रीय किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कुड़ी ने सरगोठ निवासी गजानंद यादव को युवा मोर्चा का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तीन साल के लिए या संगठन के आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। यह फैसला प्रदेश कमेटी की अभिशंषा पर लिया गया है। गजानंद यादव, मोहन लाल यादव के पुत्र हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष कुड़ी ने बताया- गजानंद यादव को उनकी निष्पक्ष कार्यशैली और किसान हितों के लिए किए गए कार्यों के आधार पर यह पद सौंपा गया है।

गजानंद यादव से अपेक्षा है कि वे संगठन की मान-मर्यादा और रीति-नीति का पालन करेंगे। वे भारतीय संविधान का अनुपालन करते हुए किसान, मजदूर और आमजन की आवाज बनकर उभरेंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी