Poola Jada
Home » राजस्थान » अजमेर में सेना के रिटायर्ड कैप्टन के साथ मारपीट-लूट:मोबाइल, सोने की अंगूठी और 50 हजार कैश लेकर भागे बदमाश

अजमेर में सेना के रिटायर्ड कैप्टन के साथ मारपीट-लूट:मोबाइल, सोने की अंगूठी और 50 हजार कैश लेकर भागे बदमाश

अजमेर के श्रीनगर थाना इलाके में देर रात बदमाशों ने रिटायर्ड कैप्टन को निशाना बनाया। हमलावरों ने उनकी गाड़ी रोककर बेरहमी से मारपीट की और मोबाइल फोन, 50 हजार रुपये नकद तथा सोने की अंगूठी छीनकर भाग निकले। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं हुई है।

सेना के रिटायर्ड कर्मचारी के साथ मारपीट और लूट

गुलाबबाड़ी के रहने वाले रिटायर्ड कैप्टन दऊजी दयाल शर्मा ने बताया कि वे सेना से रिटायर्ड हैं और अब अपनी सिक्योरिटी सर्विस कंपनी चला रहे हैं। रविवार रात को वे सिक्योरिटी गार्ड्स को पेमेंट देने के लिए श्रीनगर जा रहे थे। तभी 2-3 बदमाशों ने सुनसान जगह पर उनकी गाड़ी रोक ली, तोड़फोड़ की और उन पर हमला बोल दिया। मारपीट के बाद बदमाश सारा सामान लूटकर फरार हो गए।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि उन्होंने घटना की जानकारी तुरंत श्रीनगर थाने को दी और खुद थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। कैप्टन शर्मा ने पुलिस से तुरंत मुकदमा दर्ज कर हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जेडीए ने की बड़ी कार्रवाई, जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन ग्राम बगराना में मादक पदार्थ तस्कर द्वारा किये गये 02 मंजिला अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन ग्राम बगराना में मादक पदार्थ तस्कर द्वारा किये गये 02 मंजिला अवैध