Poola Jada
Home » राजस्थान » सवाई माधोपुर में तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी:तापमान 29 डिग्री तक पहुंचा, 17 फरवरी को हल्की ठंडक की संभावना

सवाई माधोपुर में तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी:तापमान 29 डिग्री तक पहुंचा, 17 फरवरी को हल्की ठंडक की संभावना

सवाई माधोपुर में फरवरी महीने में ही गर्मी तेज होने लगी है। दिन में तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बढ़ते तापमान से लोगों की चिंता बढ़ी है, वहीं मौसम विभाग ने 17 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मामूली राहत की संभावना जताई है।

दिन में धूप, शाम को हल्की ठंड

सवाई माधोपुर में दिन के समय तेज धूप के कारण लोगों को पसीना आने लगा है। दोपहर में गर्मी का असर साफ दिख रहा है, जबकि सुबह और रात के वक्त हल्की ठंड बनी हुई है।

फरवरी में इस तरह की गर्मी से लोग आने वाले महीनों को लेकर आशंका जता रहे हैं।

17 फरवरी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते सवाई माधोपुर में तापमान मामूली गिरावट होने की संभावना है।
17 फरवरी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते सवाई माधोपुर में तापमान मामूली गिरावट होने की संभावना है।

एक सप्ताह से तापमान लगभग स्थिर

रविवार को सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम 28 और न्यूनतम 13 डिग्री रहा।

इससे पहले शुक्रवार और गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में लगातार अंतर बना हुआ है।

17 फरवरी से मौसम में बदलाव के संकेत

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार सोमवार को भी मौसम ड्राय रहेगा और धूप तेज बनी रहेगी।

17 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावना है, जिसका असर बीकानेर और जयपुर संभाग के साथ सवाई माधोपुर पर भी दिखाई दे सकता है।

तापमान में एक दो डिग्री गिरावट संभव

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से सवाई माधोपुर में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट हो सकती है। इसके साथ हल्के बादल और हल्की हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जेडीए ने की बड़ी कार्रवाई, जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन ग्राम बगराना में मादक पदार्थ तस्कर द्वारा किये गये 02 मंजिला अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन ग्राम बगराना में मादक पदार्थ तस्कर द्वारा किये गये 02 मंजिला अवैध