NDRF में भर्ती करने के लिए पंचायत समिति वार कैंप लगाकर सुरक्षा जवान भर्ती की जा रही है। पहला कैंप सोमवार को गडरारोड में होगा। यह शिविर 27 फरवरी तक होंगे। इसमें 10वीं पास युवा शामिल हो सकते है। युवाओं का फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। चयन होने पर अभ्यार्थियों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
दरअसल, भारत सरकार गृह मंत्रालय क अंतर्गत एनडीआरएफ से संबद्ध भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली की ओर से पसारा एक्ट 2005 के नियमों के तहत बाड़मेर में कैंप लगाया जा रहा है। जिले में पचायत समिति वार सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी भर्ती चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती प्रोग्राम ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है।
पंचायत समिति वार होगी चयन प्रक्रिया
कमांडेंट महिपाल सिंह ने बताया कि भर्ती शिविर पंचायत समिति स्तर पर निर्धारित डेट में होगी। इसके तहत 16 फरवरी को गडरारोड़, 17 को सेड़वा, 18 को चौहटन, 19 को फागलिया, 20 को धनाऊ, 23 को आडेल, 24 को बायतु, 25 को रामसर, 26 को शिव तथा 27 को बाड़मेर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में भर्ती चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास
भर्ती अधिकारी नीम्बाराम एवं सहायक भर्ती अधिकारी सोनू कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों का पंजीयन भर्ती स्थल पर ही किया जाएगा। शारीरिक मापदंड के अनुसार लंबाई 168 से 170 सेमी, आयु 19 से 40 वर्ष, वजन 56 से 90 किलोग्राम और सीना 80-85 सेमी निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी शारीरिक रूप से स्वस्थ, फिजिकल फिट एवं अंग-भंग रहित होना चाहिए तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण निर्धारित है।
एक माह की होगी ट्रेनिंग
चयनित अभ्यर्थियों को एक माह का ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद उन्हें 65 वर्ष की आयु तक सेवा का अवसर प्रदान किया जाएगा। वेतनमान सुरक्षा जवान के लिए 14 से 24 हजार रुपए, सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 15 से 25 हजार रुपए और सुरक्षा अधिकारी के लिए 27 से 32 हजार रुपए निर्धारित है। साथ ही पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, बीमा, सालाना वेतन वृद्धि, आवास एवं मेस सुविधा, 25 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मेडिकल सुविधा एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।
भारत सरकार के उपक्रमों पर होगी नियुक्ति
ट्रेनिक पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों की नियुक्ति भारत सरकार के ऐतिहासिक स्मारकों, औद्योगिक क्षेत्रों, मल्टीनेशनल कंपनियों, मेट्रो, हवाई अड्डों, बंदरगाहों, अस्पतालों तथा एनसीआर राजस्थान, अहमदाबाद एवं दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों पर की जाएगी। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8619863856 पर संपर्क किया जा सकता है।





