Home » राजस्थान » अजमेर में युवक ने लगाया फंदा, मौत:परिवार वाले मेला देखने गए थे, लौटे तो पता चला, पुलिस जांच में जुटी

अजमेर में युवक ने लगाया फंदा, मौत:परिवार वाले मेला देखने गए थे, लौटे तो पता चला, पुलिस जांच में जुटी

अजमेर के फरीदाबाद क्षेत्र में युवक ने फंदा लगा लिया। घटना के समय परिवार वाले मेला देखने के लिए गए थे। मृतक अविवाहित है और घर पर अकेला था। वह दरगाह बाजार की होटल में काम करता था। कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।

घटना रविवार रात को हुई। परिजन मेले से वापस आए तो नितिन (26) फंदे से लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई करती पुलिस।
पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई करती पुलिस।

मेले से परिजन घर आए तो फंदे से लटका मिला मामा परवेज ने बताया- सभी परिजन रविवार रात मेले में गए थे। रात करीब आठ बजे नितिन के घर गए तो आवाज लगाने के बाद भी गेट नहीं खोला। इस पर गेट तोड़ा और पड़ोसियों की मदद से देखा तो नितिन फंदे पर लटका मिला। उसे रात को जेएलएन अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में उसकी बॉडी को मॉर्च्यूरी में रखवा दिया। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद बॉडी सुपुर्द की।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जेडीए ने की बड़ी कार्रवाई, जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन ग्राम बगराना में मादक पदार्थ तस्कर द्वारा किये गये 02 मंजिला अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन ग्राम बगराना में मादक पदार्थ तस्कर द्वारा किये गये 02 मंजिला अवैध