Home » राजस्थान » उदयपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा. मधुसुदन शर्मा का निधन:कोटा विश्वविद्यालय में कुलपति भी रहे, काफी समय से चल रहे थे बीमार

उदयपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा. मधुसुदन शर्मा का निधन:कोटा विश्वविद्यालय में कुलपति भी रहे, काफी समय से चल रहे थे बीमार

कोटा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और उदयपुर शहर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा. मधुसुदन शर्मा का आज उदयपुर में निधन हो गया।

कांग्रेस नेता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे 74 वर्षीय मधुसुदन शर्मा का आज सुबह​ निधन हो गया।

उनके निधन की सूचना मिलते ही सुबह उदयपुर के सुथारवाड़ा स्थित उनके आवास पर कांग्रेस नेता पहुंचे। उनके निधन पर कांग्रेसजनों और शिक्षाविदों ने दु:ख जताया।

वे मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय के डीन और जूलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष भी रहे। वे उदयपुर में सुखाड़िया विवि के सेंट्रल लाईब्रेरी के ऑफिस इंचार्ज और सुविवि के स्पोर्ट्स बोर्ड के चेयरमैन भी रहे।

उनकी अंतिम यात्रा उनके सुथारवाड़ा स्थित उनके आवास से दोपहर साढ़े बारह बजे अशोक नगर मोक्षधाम गई जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

उदयपुर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़, देहात कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा सहित तमाम कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जेडीए ने की बड़ी कार्रवाई, जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन ग्राम बगराना में मादक पदार्थ तस्कर द्वारा किये गये 02 मंजिला अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन ग्राम बगराना में मादक पदार्थ तस्कर द्वारा किये गये 02 मंजिला अवैध