Home » राजस्थान » राजस्थान में अगले एक सप्ताह मौसम रहेगा साफ, गर्मी बढ़ेगी:6 शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज; सर्दी का असर कम

राजस्थान में अगले एक सप्ताह मौसम रहेगा साफ, गर्मी बढ़ेगी:6 शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज; सर्दी का असर कम

राजस्थान में तापमान चढ़ने के साथ ही सर्दी कमजोर होने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन में हल्की गर्मी रहने का अनुमान जताया है।

राज्य के 6 शहरों का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 11 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। आसमान साफ रहने से कल (शुक्रवार) अधिकांश हिस्सों में अच्छी धूप रही।

पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जालोर के एरिया में तेज धूप रहने से अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज हुआ। कल (शुक्रवार) दिन में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ।

बाड़मेर के अलावा जोधपुर में तापमान 31, फलोदी में 31.4, जैसलमेर में 30.3, पाली में 30.1 और जालोर में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन शहरों में कल अधिकतम तापमान औसत से थोड़ा ऊपर रहा। जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के एरिया में भी कल दिन में तेज धूप रहने से लोगों को सर्दी से राहत रही। जयपुर में कल अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

सुबह-शाम की सर्दी कमजोर प्रदेश में कल (शुक्रवार) सभी शहरों का न्यूनतम तापमान 11 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। सबसे कम सर्दी बाड़मेर में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीकानेर में नयूनतम तापमान 17.2, फलोदी में 17, जालोर में 15.3, सिरोही में 15.4, जोधपुर में 16.5, जैसलमेर में 15.6, उदयपुर में 16, चित्तौड़गढ़ में 15.4 और भीलवाड़ा में 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

17 अप्रैल का दिन बनने वाला था ऐतिहासिक,कांग्रेस सहित विपक्ष ने इसे बना दिया काला पृष्ठ:भजनलाल शर्मा

70 वर्षों तक शासन करने वालों ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया,अब अवसर था तब भी महिलाओं के हितों