Poola Jada
Home » राजस्थान » गेहलपुर में हिंगलाज मातेश्वरी पाटोत्सव में सम्मिलित हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी

गेहलपुर में हिंगलाज मातेश्वरी पाटोत्सव में सम्मिलित हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी शुक्रवार को गेहलपुर ग्राम स्थित श्री हिंगलाज मातेश्वरी मंदिर में आयोजित पावन पाटोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर माता हिंगलाज की मूर्ति तथा श्री एकलिंगनाथ महादेव मंदिर में भगवान शिव की वैदिक विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। साथ ही 27 शिवलिंगों की स्थापना भी श्रद्धा एवं भक्ति भाव से की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने मां हिंगलाज के दर्शन कर देश और प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।उन्होंने कहा कि धर्म और आस्था भारतीय संस्कृति की आधारशिला हैं, जो समाज को एकता, सेवा और सद्भाव के सूत्र में बांधती हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरण को सशक्त करते हैं।

कार्यक्रम में तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ, संत-महात्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

भवानीखेड़ा में दुकान के बाहर से बाइक चोरी:सदर थाने में केस दर्ज; दुकान के बाहर खड़ी की थी… कुछ देर बाद वापस लौटे तो गायब मिली

भवानीखेड़ा में बाइक चोरी होने की शिकायत सदर थाने में दर्ज कराई है। निवासी नरेंद्र कुमार जैन का कहना है