Home » राजस्थान » ऑपरेशन शिकंजा के तहत करौली पुलिस की बड़ी सफलता : 25 हजार का ईनामी 10 साल से फरार कुख्यात डकैत दीवान गुर्जर गिरफ्तार

ऑपरेशन शिकंजा के तहत करौली पुलिस की बड़ी सफलता : 25 हजार का ईनामी 10 साल से फरार कुख्यात डकैत दीवान गुर्जर गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस द्वारा संगठित अपराधियों, माफियाओं, हार्डकोर एवं ईनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन शिकंजा के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। आईजी भरतपुर रेंज कैलाश चन्द्र विश्नोई एवं एसपी करौली लोकेश सोनवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिण्डौनसिटी सत्येन्द्र पाल सिंह के सुपरविजन में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत कुख्यात डकैत गैंग के सक्रिय सदस्य दीवान पुत्र मुन्शी गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी सोनवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीवान गुर्जर निवासी रहे बरेड थाना सदर बाड़ी जिला धौलपुर, कुख्यात डकैत जगदीश गुर्जर गैंग का सक्रिय सदस्य है। उसके विरुद्ध 25,000 रुपये का ईनाम घोषित था तथा वह करीब 10 वर्षों से फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा आरोपी के विरुद्ध मफरूरी वारंट जारी था।
थानाधिकारी सूरौठ सोहन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम एएसआई विष्णु कुमार, कांस्टेबल योगेंद्र सिंह व देशराज द्वारा आरोपी को लगातार पीछा कर तकनीकी साक्ष्य एवं आसूचना संकलन के आधार पर धौलपुर के बीहड़ जंगलों से गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
8 अगस्त, 2016 की रात थाना सूरौठ क्षेत्र में परिवादी के घर नकाबपोश बदमाशों द्वारा हथियारों के बल पर घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी एवं डकैती का प्रयास किया गया। बदमाश तिजोरी नहीं खोल सके, लेकिन 4 तोला सोना एवं ₹3240 नकद लेकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना सूरौठ पर धारा प्रकरण दर्ज किया गया था।
पूर्व में इस प्रकरण में 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर डकैती विशिष्ट न्यायालय, जिला एवं सत्र न्यायाधीश करौली में चालान पेश किया जा चुका है। डकैत जगदीश गुर्जर एवं उसके गैंग के सदस्यों के विरुद्ध राजस्थान, उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश में डकैती, नकबजनी, मारपीट एवं गंभीर अपराधों के कई प्रकरण दर्ज हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

भवानीखेड़ा में दुकान के बाहर से बाइक चोरी:सदर थाने में केस दर्ज; दुकान के बाहर खड़ी की थी… कुछ देर बाद वापस लौटे तो गायब मिली

भवानीखेड़ा में बाइक चोरी होने की शिकायत सदर थाने में दर्ज कराई है। निवासी नरेंद्र कुमार जैन का कहना है