Home » राजस्थान » राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का 26 फरवरी को होगा जमशेदपुर आगमन

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का 26 फरवरी को होगा जमशेदपुर आगमन

जमशेदपुर। भारतीय की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का 26 फरवरी को जमशेदपुर आगमन प्रस्तावित प्रस्तावित है। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रपति श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केन्द्र ट्रस्ट, कदमा के भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। इसके उपरांत मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में भी सहभागिता प्रस्तावित है। माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, प्रोटोकॉल एवं व्यवस्थाओं की सूक्ष्म समीक्षा हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी श्री मनोज कौशिक तथा ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार ने उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों वरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, आगंतुकों की बैठने की व्यवस्था, आपात चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन प्रबंध, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा प्रशासनिक दृष्टिकोण से अन्य आवश्यक बिंदुओं की तैयारी की समीक्षा की तथा आयोजकों से भी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली।उन्होंने जिला प्रशासन के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने विशेष रूप से राष्ट्रपति आगमन से संबंधित निर्धारित प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने, सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा कार्यक्रम को गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर बल दिया।
उपायुक्त द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी विभागों को स्पष्ट दायित्व सौंपे गए हैं। साथ ही, पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं जिससे माननीय राष्ट्रपति का दौरा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। संबंधित सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाओं एवं आपसी समन्वय के कार्य को अंतिम रूप देकर कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करें।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

17 अप्रैल का दिन बनने वाला था ऐतिहासिक,कांग्रेस सहित विपक्ष ने इसे बना दिया काला पृष्ठ:भजनलाल शर्मा

70 वर्षों तक शासन करने वालों ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया,अब अवसर था तब भी महिलाओं के हितों