Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में BJP कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प:बैरिकेडिंग पर चढ़े, राहुल गांधी के खिलाफ कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने जा रहे थे

जयपुर में BJP कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प:बैरिकेडिंग पर चढ़े, राहुल गांधी के खिलाफ कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने जा रहे थे

जयपुर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। कार्यकर्ताओं ने पहले राहुल गांधी के खिलाफ शहीद स्मारक पर प्रदर्शन किया। इसके बाद पैदल कांग्रेस मुख्यालय की ओर निकल गए।

इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय के नजदीक बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।

शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एआई समिट में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इंडो-यूएस ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की थी। इसी घटना से नाराज बीजेपी युवा मोर्चा ने जयपुर में कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया था।

पुलिस से झड़प के दौरान बैरिकेडिंग से नीचे गिरे बीजेपी कार्यकर्ता।
पुलिस से झड़प के दौरान बैरिकेडिंग से नीचे गिरे बीजेपी कार्यकर्ता।
पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग से नीचे उतारने के लिए डंडे का इस्तेमाल किया।
पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग से नीचे उतारने के लिए डंडे का इस्तेमाल किया।
बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जयपुर में किया प्रदर्शन।
बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जयपुर में किया प्रदर्शन।

कांग्रेस मुख्यालय के नजदीक पहुंचने पर पुलिस ने बैरिकेटिंग कर बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोका।
कांग्रेस मुख्यालय के नजदीक पहुंचने पर पुलिस ने बैरिकेटिंग कर बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोका।

विरोध प्रदर्शन में बीजेपी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हो गई।
विरोध प्रदर्शन में बीजेपी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हो गई।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की

शनिवार दोपहर 12 बजे जयपुर के शहीद स्मारक पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। इसके कुछ ही देर में कार्यकर्ता संसार चंद्र रोड होते हुए कांग्रेस मुख्यालय की ओर आगे बढ़ने लगे। यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के नजदीक बैरिकेडिंग कर पुलिस ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को रोक दिया। यहां युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की पुलिस से बैरिकेटिंग को पार करने को लेकर झड़प भी हो गई।

इस दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- कांग्रेस ने अश्लीलता फैलाकर अपना असली चरित्र दिखाया है। प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते कांग्रेस अब देश का विरोध करने लगी है, उसे इस सोच से बाहर निकलना चाहिए।

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार शाम भी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जला कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। वहीं आज एक बार फिर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने निकल गए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

भवानीखेड़ा में दुकान के बाहर से बाइक चोरी:सदर थाने में केस दर्ज; दुकान के बाहर खड़ी की थी… कुछ देर बाद वापस लौटे तो गायब मिली

भवानीखेड़ा में बाइक चोरी होने की शिकायत सदर थाने में दर्ज कराई है। निवासी नरेंद्र कुमार जैन का कहना है