Home » राजस्थान » जयपुर में ज्वेलरी शॉप में चोरी कर भागे बदमाश- VIDEO:मां को गिफ्ट देने के लिए पायजेब दिखाने को कहा; काउंटर से लाखों रुपए निकालकर ले गए

जयपुर में ज्वेलरी शॉप में चोरी कर भागे बदमाश- VIDEO:मां को गिफ्ट देने के लिए पायजेब दिखाने को कहा; काउंटर से लाखों रुपए निकालकर ले गए

जयपुर में ज्वेलरी शॉप पर कस्टमर बनकर आए दो बदमाश चोरी कर भाग गए। दोनों बड़ी ही चालाकी से काउंटर पर रखे 1 लाख रुपए कीमत के गहने चोरी कर ले गए। महेश नगर थाना पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया- सोडाला के गोविन्दपुरा निवासी रामदयाल सोनी (78) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी रामनगर विस्तार में महादेव चौराहे के पास मुकेश ज्वेलर्स के नाम से शॉप है। रोज की तरह गुरुवार शाम वह शॉप पर ही मौजूद थे।

शाम करीब 4 बजे दो लड़के कस्टमर बनकर खरीदारी के लिए आए। एक लड़के ने अपनी मम्मी को गिफ्ट देने के लिए पायजेब दिखाने की कहा। ज्वेलरी दिखाने के दौरान अलग-अलग डिमांड करते रहे।

इस दौरान काउंटर पर रखी चांदी की पायजेब (80 ग्राम) और सोने की तीन जोड़ी बाली (6 ग्राम) रखवा ली। ज्वेलर मुकेश को दूसरी तरफ रखी ज्वेलरी की तरफ इशारा कर दिखाने को कहा। ज्वेलर के मुड़ने पर दोनों बदमाश काउंटर पर रखे करीब 1 लाख रुपए कीमत के गहने लेकर भाग निकले।

CCTV फुटेज में दिखे बदमाश

ज्वेलरी शॉप के पास लगे CCTV फुटेज को चैक करने पर दोनों बदमाशों भागते दिखाई दिए। फुटेज में गहने उठाकर भागता बदमाश पैदल दौड़ते दिखा। उसका साथी बाइक लेकर निकला। जिसके बाद कुछ दूरी पर बाइक पर बैठकर दोनों बदमाश फरार हो गए। महेश नगर थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

भवानीखेड़ा में दुकान के बाहर से बाइक चोरी:सदर थाने में केस दर्ज; दुकान के बाहर खड़ी की थी… कुछ देर बाद वापस लौटे तो गायब मिली

भवानीखेड़ा में बाइक चोरी होने की शिकायत सदर थाने में दर्ज कराई है। निवासी नरेंद्र कुमार जैन का कहना है