Home » राजस्थान » जयपुर की होटल पर बदमाशों ने की तोड़फोड़, VIDEO:डंडों से लैस होकर आए थे नकाबपोश, हमले पर ऑनर ने भागकर बचाई जान

जयपुर की होटल पर बदमाशों ने की तोड़फोड़, VIDEO:डंडों से लैस होकर आए थे नकाबपोश, हमले पर ऑनर ने भागकर बचाई जान

जयपुर की एक होटल पर शुक्रवार रात बदमाशों के जमकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। डंडों से लैस होकर आए नकाबपोश बदमाशों ने होटल ऑनर पर जानलेवा हमला किया। डंडों के ताबड़तोड़ वार के दौरान ऑनर ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। सांगानेर सदर थाना पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया- सांगानेर सदर के रहने वाले मांगीराम मीना ने शिकायत दर्ज करवाई है। वाटिका रोड पर उनकी राधारानी दालबाटी भोजनालय के नाम से होटल है। शुक्रवार रात को वह होटल के काउंटर पर बैठे थे। रात करीब 12 बजे बाइकर्स पर नकाबपोश छह बदमाश आए। दौड़ते हुए आए डंडों से लैस बदमाशों ने होटल पर हमला कर दिया। होटल के काउंटर सहित अन्य सामान पर डंडों से जमकर ताबड़तोड़ वार किए।

काउंटर के अंदर बैठे ऑनर मांगीराम पर भी घुसे बदमाशों ने डंडे से हमला किया। हाथों से रोकते हुए ऑनर मांगीराम ने होटल से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। होटल में तोड़फोड़ के बाद भागते बदमाश जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। होटल में तोड़फोड़ व ऑनर पर जानलेवा हमले की सूचना पर सांगानेर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के CCTV फुटेज खंगालने पर बदमाशों की करतूत कैद मिली।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।