Home » राजस्थान » राजसमंद जिले में अब 9 लाख 6 हजार 818 वोटर्स:14,904 मतदाता बढ़े; यह पिछली लिस्ट से 1.67 प्रतिशत ज्यादा

राजसमंद जिले में अब 9 लाख 6 हजार 818 वोटर्स:14,904 मतदाता बढ़े; यह पिछली लिस्ट से 1.67 प्रतिशत ज्यादा

राजसमंद में निर्वाचन विभाग ने शनिवार 21 फरवरी को वोटर्स लिस्ट का अंतिम प्रकाशन किया। इसके अनुसार जिले में कुल वोटर्स की संख्या बढ़कर 9 लाख 6 हजार 818 हो गई है। यह पहले प्रकाशित प्रारूप सूची की तुलना में 1.67 प्रतिशत अधिक है। प्रारूप सूची में कुल 8 लाख 91 हजार 914 वोटर्स दर्ज थे। ऐसे में जिले में कुल 14 हजार 904 वोटर्स की बढ़ोत्तरी हुई है।

नवीनतम आंकड़ों के अनुसार- कुल मतदाताओं में 4,67,300 पुरुष, 4,39,508 महिला और 10 ट्रांसजेंडर वोटर्स शामिल हैं।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 27 अक्टूबर 2025 को राज्य में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026(SIR) की घोषणा की गई थी। इसके तहत 4 नवंबर से 11 दिसंबर 2025 तक गणना चरण संपन्न हुआ और 16 दिसम्बर 2025 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया।

16 दिसम्बर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक दावे व आपत्तियां आमंत्रित की गईं। इस दौरान जिले में 17,389 फॉर्म-6/6ए, 2,485 फॉर्म-7 व 3,984 फॉर्म-8 प्राप्त हुए। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा सभी दावे-आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण करते हुए 21 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

भवानीखेड़ा में दुकान के बाहर से बाइक चोरी:सदर थाने में केस दर्ज; दुकान के बाहर खड़ी की थी… कुछ देर बाद वापस लौटे तो गायब मिली

भवानीखेड़ा में बाइक चोरी होने की शिकायत सदर थाने में दर्ज कराई है। निवासी नरेंद्र कुमार जैन का कहना है