Home » राजस्थान » भवानीखेड़ा में दुकान के बाहर से बाइक चोरी:सदर थाने में केस दर्ज; दुकान के बाहर खड़ी की थी… कुछ देर बाद वापस लौटे तो गायब मिली

भवानीखेड़ा में दुकान के बाहर से बाइक चोरी:सदर थाने में केस दर्ज; दुकान के बाहर खड़ी की थी… कुछ देर बाद वापस लौटे तो गायब मिली

भवानीखेड़ा में बाइक चोरी होने की शिकायत सदर थाने में दर्ज कराई है। निवासी नरेंद्र कुमार जैन का कहना है कि उनकी बाइक दुकान के बाहर खड़ी थी, जिसे अज्ञात चोर चुरा ले गए।

1 फरवरी को हुई थी घटना

जैन ने पुलिस को बताया कि यह घटना 1 फरवरी को हुई थी। उन्होंने अपनी बाइक दुकान के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे, तो बाइक वहां से गायब थी।

बाइक गायब होने पर उन्होंने तुरंत आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश की और लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने सदर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।