Home » जयपुर » प्रदेश में नेट कंटेंट के परिपेक्ष्य में प्रीपैकेज्ड कमोडिटी में सही तौल सुनिश्चित करने हेतु 62 फर्मों पर की कार्यवाही

प्रदेश में नेट कंटेंट के परिपेक्ष्य में प्रीपैकेज्ड कमोडिटी में सही तौल सुनिश्चित करने हेतु 62 फर्मों पर की कार्यवाही

वसूले जुर्माने के 7 लाख 31 हजार रुपये

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा पैकेज्ड कमोडिटी रूल्स, 2011 के अंतर्गत प्रि- पैकेज्ड वस्तुओं में उपभोक्ताओ को पूरा तौल मिलना सुनिश्चित किए जाने हेतु प्रदेश की  मसाले, तेल ,आटा, नमकीन, डेयरीक्रीम, दूध, चायपत्ती आदि उत्पाद प्रीपैक करने वाले मैन्युफैक्चरर पैकर फ़र्मो पर नेट कंटेंट के परिपेक्ष्य में प्रदेश में कुल 26 निरीक्षण किये गये । विधिक मापविज्ञान अधिनियम – 2009 एवं डिब्बा बन्द वस्तुएँ नियम – 2011 के अन्तर्गत 26 फर्मों पर निरीक्षण कार्यवाही की गई। जिनमें से पैकेज्ड कमोडिटी नियम ,2011 के तहत  तथा सत्यापन प्रमाण पत्र एवं सत्यापित बाट माप नही पाये जाने पर फर्मो पर प्रकरण दर्ज फर्मो के विरूद्ध मौके पर ही नोटिस जारी करने की कार्यवाही की जाकर 731000/- रुपये का जुर्माना लगाया गया ।
जयपुर जिले की मंत्री एग्रो इंडस्ट्रीज एवं टोंक जिले की एसवी उद्योग के पैकेटो में नेट कंटेंट कम पाया गया।

डिब्बा बंद वस्तुएं नियम के तहत फर्मो के विरूद्ध मौके पर ही नोटिस  निरीक्षणों का उद्देश्य व्यापारियों को उपभोक्ताओं के व्यापक हित में सही माप तौल करने के लिये प्रेरित करने के साथ ही उपभोक्ताओं को उनके मूल अधिकारों के बारे में सूचित किये जाने तथा उपभोक्ता हितों का संरक्षण करना है। किसी भी प्रकार की सेवा एवं वस्तुएं जो राशी देकर प्राप्त की गई है, उन सेवाओं और वस्तुओं की शुद्धता, गुणवता, मानक, मात्रा एवं सही माप तौल उपभोक्ता का विधिक अधिकार है इन अधिकारों के उल्लंघन पर उपभोक्ता, उपभोक्ता मामले विभाग को शिकायत कर सकता है।

राज्य उपभोक्ता हैल्पलाइन नं. 18001806030 एवं 14435  एवं वाट्सएप नं. 7230086030 पर  शिकायत की जा सकती है। उपभोक्ता हैल्पलाइन शिकायत दर्ज करने के साथ ही परामर्श सलाह एवं मार्गदर्शन का काम भी करती है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11