Home » जयपुर » बाईपास से सिरसी रोड़ तक रोड़ की चौड़ाई 160 फीट किये जाने के संबंध में चिन्ही करण का कार्य शुरू

बाईपास से सिरसी रोड़ तक रोड़ की चौड़ाई 160 फीट किये जाने के संबंध में चिन्ही करण का कार्य शुरू

धावास में सड़क सीमा से हटाए अतिक्रमण

वहीं दुसरी ओर जोन-5 के क्षेत्राधिकार में भुखण्ड संख्या 805,रानीसती नगर में नोटिस देने के बावजूद भी निर्माण लगातार संचालित

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भ्रष्टाचार,अतिक्रमण एवं अनियमितताओं के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस और सुशासन के विजन के अनुरूप जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार सड़क सीमाओं में आ रहे अतिक्रमणों को ध्वस्त किये जा रहे है। इसी क्रम में जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन के निर्देशों पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा बाईपास से सिरसी रोड़ तक रोड़ को चौड़ा करने के लिए चिन्हित किया गया।

उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा ने बताया कि जेडीए द्वारा 200 फीट बाईपास से सिरसी रोड तक रोड़ को चोड़ा करने के संबंध में सक्षम स्तर पर 08 टीमों का गठन किया गया उक्त गठित टीमों के द्वारा बाईपास से सिरसी रोड़ तक 160 फीट रोड़ की चौड़ाई में आ रहे अवैध निर्माण अतिक्रमणों के लाल निषान लगाकर चिन्हीकरण की कार्यवाही आज दिनांक 16.04.2026 को नियमानुसार शुरू की गई। उपायुक्तगणों जोन के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर समस्त उपनियंत्रक प्रवर्तन, समस्त प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी टीमों के साथ मौके पर करीब 05 कि.मी. एरिया तक चिन्हीकरण की कार्यवाही की गई। जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर द्वारा उक्त चिन्ह हित 160 फीट रोड़ सीमा में आ रहे अवैध निर्माण अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही शीघ्र की जावेगी।

जोन-07 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित धावास में रोड सीमा पर अस्थाई अतिक्रमण कर बनाई गई दीवार के अवैध निर्माण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर किये गये अतिक्रमण को आज जोन-07 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन शिल्पा चौधरी के पर्यवेक्षण में समस्त उपनियंत्रक प्रवर्तन, समस्त प्रवर्तन अधिकारी जोन तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

*नोटिस बेअसर: जेडीए जोन-5 में अवैध निर्माण जारी*
जेडीए के जोन-5 क्षेत्र में नियमों की खुली अनदेखी का मामला सामने आया है। *“राणीसती नगर स्थित भुखण्ड संख्या 805* ” पर फ्लेटों के निर्माण पर जेडीए द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बावजूद निर्माण कार्य लगातार जारी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, संबंधित निर्माण पर पूर्व में कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य न केवल बंद नहीं हुआ, बल्कि तेजी से आगे बढ़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, जेडीए ने निर्माण कार्य में अनियमितताओं व बिना अनुमति व स्वीकृति को देखते हुए नोटिस जारी किया था, जिसमें निर्माण रोकने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद मौके पर फिनिशिंग सहित अन्य कार्य लगातार संचालित हैं। इससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या जेडीए के आदेशों का कोई प्रभाव नहीं रह गया है या फिर जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते नियमों का उल्लंघन हो रहा है।यदि प्रशासन समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं करता है, तो ऐसे अवैध निर्माणों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में नियमों का पालन करना मुश्किल हो जाएगा।

*अब देखने वाली बात यह होगी कि जेडीए इस मामले में आगे क्या कदम उठाता है और क्या संबंधित निर्माण पर प्रभावी कार्रवाई की जाती है या नहीं*

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के निर्देश में जयपुर में की ए श्रेणी आकस्मिक नाकाबंदी

अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश हेतु व्यापक कार्यवाही न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल