Home » जयपुर » भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा को जानकारी का अभाव,थोड़ा पढ़कर आती तो शायद अच्छा बोल पाती:राखी राठौड़

भाजपा की जन आक्रोश महिला पदयात्रा को महिलाओं का मिला व्यापक समर्थन,इससे बौखला गई कांग्रेस: राखी राठौड़

2023 में पारित बिल में पहले जनगणना,फिर डीलिमिटेशन और उसके बाद आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया तय की गई,तो उस वक्त कांग्रेस ने क्यों नहीं किया विरोध:राखी राठौड

कांग्रेस की नीयत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 2010 में राज्यसभा में बिल पारित कराने के बावजूद कांग्रेस ने लोकसभा में पेश तक नहीं किया:राखी राठौड

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अलका लांबा को जानकारी का अभाव है,उन्हें पढने की जरूरत है।उनके आरोप निराधार और हताशा से भरे हुए हैं।वे थोड़ा पढ़ कर आती तो शायद कुछ अच्छा बोल पाती।राखी राठौड़ ने कहा कि महिलाओं को सिर्फ और सिर्फ वोटबैंक समझने वाली कांग्रेस को नारीशक्ति वोट की चोट से जवाब देगी।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर महिलाओं के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि पार्टी का महिला वर्ग में जनाधार लगातार कमजोर हो रहा है। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों में बेहद कम संख्या में महिलाएं शामिल हो रही हैं, जिससे साफ है कि महिलाओं का समर्थन उन्हें नहीं मिल रहा है। जबकि भाजपा के जन आक्रोश महिला पदयात्रा को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिला है, जिससे कांग्रेस बौखला गई है। राठौड़ ने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन में मात्र 20 से 30 महिलाएं शामिल थीं, वहीं नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर हुए प्रदर्शन में भी 70 से अधिक महिलाएं मौजूद नहीं थीं।  यह कांग्रेस की कमजोर स्थिति का संकेत है।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने डीलिमिटेशन (परिसीमन) के मुद्दे पर कहा कि अगर कांग्रेस को इस प्रक्रिया से आपत्ति थी तो उसे पहले ही विरोध करना चाहिए था। 2023 में पारित बिल में पहले जनगणना, फिर डीलिमिटेशन और उसके बाद आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया तय की गई है। राठौड़ ने कांग्रेस की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2010 में राज्यसभा में बिल पारित कराने के बावजूद कांग्रेस उसे लोकसभा में पेश नहीं कर पाई, जबकि उस समय बीजेपी समर्थन देने को तैयार थी। कांग्रेस अब केवल राजनीतिक लाभ के लिए भ्रम फैलाने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में स्पष्ट किया है कि 2026 के बाद जनगणना और डीलिमिटेशन की प्रक्रिया पूरी होने पर ही आरक्षण से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी होगा। राठौड़ ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री द्वारा किया गया वादा जरूर पूरा होगा और देश की महिलाओं को उनका अधिकार मिलेगा।

राखी राठौड़ ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पर बात करने का तो कांग्रेस के नेताओं को हक़ ही नही है। कांग्रेस सरकार में राजस्थान महिला अपराध और दुष्कर्म के मामले में पहले पायदान पर था। प्रदेश की महिलाएं और बेटियां अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही थी और विधानसभा में उनके मंत्री राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताकर महिलाओं का मखौल  उड़ा रहे थे, आज राजस्थान में महिलाएं सुरक्षित रूप से घर से बाहर निकल रही है और अपराध में भी लगातार गिरावट आई है। प्रदेश की भजनलाल सरकार महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता में रखकर काम कर रही है। अगर किसी पर कोई का आरोप लगे तो कानून अनुसार कार्रवाई होगी, भाजपा सरकार में किसी भी अपराधी को संरक्षण नहीं दिया जाता है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

कलक्टर देवेंद्र कुमार ने ली बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक, जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कलक्टर देवेंद्र कुमार ने ली बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक, जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश *न्यूज इन राजस्थान