Home » जयपुर » कांग्रेस की एकजुटता पर बार बार सवाल उठाने वालों को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मुंहतोड़ जवाब

कांग्रेस की एकजुटता पर बार बार सवाल उठाने वालों को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मुंहतोड़ जवाब

कांग्रेस एकजुट थी है और रहेगी:अशोक गहलोत

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। राजस्थान में कोई गुटबाजी नहीं है,देश में कोई गुटबाजी नहीं है। कांग्रेस एकजुट है और अगर किसी को ये कन्फ्यूजन है तो हट जाना चाहिए,बार बार ये क्वेश्चन करते हैं लेकिन इसमें कोई दम नहीं है।

 भाजपा में गुटबाजी को लेकर गहलोत की प्रतिक्रिया

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा हमने तो कभी आरोप लगाया नहीं,कभी उनके उनके फैसलों को लेकर कुछ कहा क्या ?  हमने कहा क्या कि अभी चुनाव हुए राज्यसभा के,आपने राजेंद्र राठौड़ को टिकट क्यों नहीं दिया? मैंने कही क्या यह बात ?
भाजपा के बारे में कहने की बातें बहुत हो सकती हैं।हम तो बोलते नहीं लेकिन वो बोलते रहते हैं हमारे पार्टी के बारे में।

*पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनाव का इंतजार बढ़ते जाने कर पत्रकार के सवाल का गहलोत का जवाब*

गहलोत ने कहा की सबको मालूम है कि इतने घबराए हुए हैं कि चुनाव के अंदर साफ हो सकते हैं।हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद में भी दुस्साहस देखिए कि ये उसके बाद भी चुनाव नहीं करवा रहे।केंद्र में सरकार इनकी है इसलिए किसको कहें? वरना यह तो बर्खास्त करने लायक सरकार है।गवर्नर को रिपोर्ट देनी चाहिए राष्ट्रपति के पास में कि क्यों नहीं चुनाव करवा रहे हैं?

संविधान में जो कानून पास किया हुआ है,आप धज्जियां उड़ा रहे हो।जब वर्ष 98 में हमारी सरकार थी और कर्मचारियों की स्ट्राइक चल रही थी तो हमने कहा कि चुनाव कैसे होंगे,हड़ताल चल रही है। तब भी हाई कोर्ट ने आदेश दिया कि चाहे स्ट्राइक हो चाहे कुछ भी हो आपको टाइम पर चुनाव करवाने पड़ेंगे,इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है।आज आप देख लीजिए बार बार हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट कह रहे हैं।उसके बाद भी स्थिति बनी हुई है।

*मुख्यमंत्री जी द्वारा माउंटआबू में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को लेकर बयानबाजी पर गहलोत का जवाब*

अब देखिए भजनलाल जी की बातों को मुझे कहना पड़ेगा कि गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। गंभीरता से मत लो, क्योंकि वो जब से मुख्यमंत्री बने हैं,उनकी पार्टी के लोग ही उनके बारे में बातें बोल रहे हैं जो मैं कह रहा हूं कि हमारे काम होते नहीं है,हमारे मंत्री कोई बात करें तो सुनते नहीं हैं और मंत्री भी ऐसे ऐसे हैं जो गाली गलौज कर देते हैं थानों में जाकर के,कोई कलेक्टर को धमका देते हैं। किरोड़ीलाल मीणा तो कह रहे कि एसीबी दबाव में काम कर रही है, मेरे खिलाफ मुकदमा झूठा बना रही है।एसीबी तो मुख्यमंत्री के पास है तो किस पर आरोप लगा रहे हैं वो ?

जिस सरकार की ऐसी स्थिति हो,उनके मुख्यमंत्री के बारे में क्या कमेंट करूं? वो आपसे मिल लिए बड़ी बात है।मीडिया को आज तक तो उन्होंने कोई जवाब दिया नहीं है।उन्होंने आज तक मीडिया के क्वेश्चन का कोई जवाब नहीं दिया है।ज्यादा से ज्यादा वो कभी बोल गए होंगे मीडिया के सामने,बोलकर रवाना हो गए होंगे। उनको मीडिया को फेस करना चाहिए,क्वेश्चन का जवाब देना चाहिए। उससे उनको ही फायदा है। कई बातें मीडिया वाले बताएंगे।जमीनी हकीकत क्या है? फायदा किसको होता है? सरकार को होता है पर ये इनकी फितरत में नहीं है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास