Poola Jada
Home » राजस्थान » भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान परवान पर, PM नरेंद्र मोदी आज पाली, हनुमानगढ़ और बीकानेर दौरे पर

भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान परवान पर, PM नरेंद्र मोदी आज पाली, हनुमानगढ़ और बीकानेर दौरे पर

जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान का दौर परवान पर है. इस कड़ी में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  आज पाली, हनुमानगढ़ और बीकानेर दौरे पर रहेंगे.

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी  पाली से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सुबह 10:30 बजे ओम आश्रम जाडन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद दोपहर करीब 1:30 बजे गांधी स्टेडियम पीलीबंगा में चुनावी सभा करेंगे, और अपराह्न 4 बजे बीकानेर में प्रधानमंत्री मोदी रोड शो करेंगे.

जिन इलाक़ों से प्रधानमंत्री मोदी का क़ाफ़िला गुज़रेगा उस पूरे इलाके में बैरिकेडिंग होगी. प्रधानमंत्री के ऊपर पुष्पवर्षा करने के लिए प्रशासन ने 25 स्थान चिन्हित किया है हालांकि रोड शो का पूरा रुट तय है, और सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

गौरतलब है कि नरेन्द्र मोदी के इस दौरे से जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह में बढ़ोत्तरी होगी, वहीं, जनता में भी यह सन्देश जाएगा कि बीजेपी अपने सभी उम्मीदवारों के साथ मज़बूती से खड़ी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines