राजस्थान विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन जमकर हंगामा हो रहा है। सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कांग्रेस विधायकों को विधानसभा गेट पर रोके जाने का मुद्दा उठाते हुए इस पर चर्चा कराने को कहा।
उन्होंने सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट पर भी सरकार को घेरा। स्पीकर ने प्रश्नकाल के बीच मुद्दा उठाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने वेल में नारेबाजी की और सरकार भगोड़ी है के पोस्टर लहराए।
वहीं, भाजपा विधायकों ने राहुल गांधी को भगोड़ा और चोर बताते हुए नारेबाजी की। इसके बाद कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
कार्यवाही फिर से शुरू होने के बाद भी हंगामा जारी रहा। इस कारण सदन को दूसरी बार एक बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। दोपहर 1 बजे कार्यवाही शुरू हुई तो हंगामा होता रहा। सहंगामे के बीच विधानसभा में समान नागरिक संहिता ( यूसीसी) बिल विधानसभा में रखा गया। संसदीय कार्य और कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने यूसीसी बिल को सदन में रखा। अब इस बिल को बाद में बहस के बाद पारित करवाया जाएगा। कांग्रेस विधायकों ने दोपहर 1.21 बजे सदन की कार्यवाही का बॉयकॉट कर दिया।
सदन में हंगामे के PHOTOS…



जूली ने सीजेपी कार्यकर्ताओं के पीटने पर सवाल उठाया
जूली ने स्कूलों का निरीक्षण करने गए सीजेपी कार्यकर्ताओं को पीटे जाने पर सरकार पर सवाल उठाए। इस बीच हंगामे और नारेबाजी के बीच कांग्रेस-भाजपा विधायकों में नोकझोंक हो गई।
हंगामे के दौरान संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्यारी है। इनके पास कोई मुद्दा नहीं है।
सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि कल कांग्रेस विधायकों के साथ दूसरे लोग और असामाजिक तत्व थे, वे उन्हें अंदर लाना चाहते थे इसलिए इन्हें गेट पर रोका था।
राहुल गांधी को बताया भगोड़ा
इस बीच बीजेपी विधायकों ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। राहुल गांधी को भगौड़ा बताते हुए नारेबाजी की। स्पीकर ने कांग्रेस विधायकों से अपनी अपनी सीटों पर जाने को कहा लेकिन हंगामा जारी रहा।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.





