Home » राजस्थान » 2-बच्चों की मां ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर मैकेनिक को पीटा:कपड़े उतारकर वीडियो बनाया, मां से 20 लाख मांगे; गिरफ्तार होने पर थाने में हंसती रही

2-बच्चों की मां ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर मैकेनिक को पीटा:कपड़े उतारकर वीडियो बनाया, मां से 20 लाख मांगे; गिरफ्तार होने पर थाने में हंसती रही

बाड़मेर में एसी मैकेनिक को हनीट्रैप में फंसाकर 20 लाख रुपए मांगने का मामला सामने आया है। परिचित महिला ने मैकेनिक को गाड़ी लेकर बुलाया। इसके बाद अपने बॉयफ्रेंड के साथ उसे स्कॉर्पियो में ले गई। मारपीट कर न्यूड वीडियो बना लिया। महिला ने अपने साथी के साथ मिलकर ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिए।

इसके बाद युवक की मां से 20 लाख रुपए की डिमांड की। युवक ने महिला और उसके साथी के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में पुष्पा (33) और प्रकाश (21) पुत्र मोबताराम निवासी सुनारों का वास, दूधू (बाड़मेर) को गिरफ्तार किया है।

आरोपी महिला दो बच्चों की मां है। पति से अलग बॉयफ्रेंड के साथ रहती है। पुलिस जब महिला को थाने लेकर आई तो उसके चेहरे पर कोई डर नहीं था। वह थाने में हंस रही थी।

कार किराए पर ले जाने के बहाने मैकेनिक को बुलाया

सदर थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया – AC मैकेनिक पीड़ित झुंझुनूं का रहने वाला है, अभी अपने परिवार के साथ धोरीमन्ना (बालोतरा) में रहता है। पीड़ित ने कहा- 20 अगस्त की शाम करीब 6 बजे मेरे पास के गांव में रहने वाली पहले से परिचित पुष्पा विश्नोई ने मुझे फोन किया। मुझसे कहा कि एक पार्टी से रुपए बकाया हैं, गाड़ी लेकर चलना पड़ेगा। गाड़ी का किराया मैं दे दूंगी। मैं कार लेकर पहुंचा और पुष्पा को धोरीमन्ना की एक होटल से गाड़ी में बैठाकर साथ ले गया।

शराब पिलाकर लूंगी नाडी की तरफ ले गई

पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया- पुष्पा ने पहले से बनाई गई प्लानिंग के तहत मुझे लूंगी नाडी गांव की तरफ चलने को कहा। बाड़मेर रोड पर शराब के ठेके से शराब और सिगरेट खरीदी, मुझको भी शराब पिलाई। इसके बाद लूंगी नाडी-मुकने का तला रोड पर कार रोकने के लिए कहा।

सुनसान जगह पहुंचने के बाद पुष्पा ने अपने दोस्त प्रकाश को मैसेज करके पेमेंट लेकर आने को कहा। कुछ देर बाद प्रकाश तीन बदमाशों के साथ स्कार्पियो लेकर पहुंचा। बदमाशों ने मुझे कार से नीचे खींचा और अपनी स्कार्पियो में बैठाकर ले गए। पुष्पा भी उनके साथ बैठ गई। एक बदमाश मेरी गाड़ी भी साथ लेकर चल रहा था।

आरोपी महिला पुष्पा के दो बेटे हैं। अपने पति से अलग बॉयफ्रेंड के साथ रहती है। महिला गिरफ्तारी के बाद थाने में हंसती रही।
आरोपी महिला पुष्पा के दो बेटे हैं। अपने पति से अलग बॉयफ्रेंड के साथ रहती है। महिला गिरफ्तारी के बाद थाने में हंसती रही।

मारपीट कर वीडियो बनाया, मां से 20 लाख रुपए मांगे

पीड़ित ने बताया- आरोपी मुझे सुनसान जगह ले गए। वहां मेरे कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया और लात-मुक्कों व वायर से मारपीट की। मेरा मुंह बांध दिया। करीब दो घंटे तक मुझे गाड़ी में घुमाते रहे और मेरे साथ मारपीट करते रहे।

आधी रात के बाद प्रकाश ने मेरी मां को फोन कर खुद को सदर थानाधिकारी बताया। राजीनामे के लिए तुरंत 20 लाख रुपए रुपए लेकर आने को कहा। रुपए नहीं देने पर हाथ-पैर तोड़ने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद प्रकाश के साथ मौजूद व्यक्ति ने खुद को कॉन्स्टेबल नगाराम बताते हुए धमकाया कि रुपए की व्यवस्था नहीं की तो बेटा जेल जाएगा।

कार, मोबाइल और सामान लूटे, हादसे के बाद भाग निकला

पीड़ित ने कहा- आरोपियों ने मेरा मोबाइल, कार के मूल डॉक्यूमेंट और चाबी ले ली। गले में पहनी करीब एक लाख रुपए की सोने की चेन और जेब में रखे 11 हजार 850 रुपए भी लूट लिए। स्कॉर्पियो में मारपीट के दौरान मेघवालों की ढाणी के पास मेरी स्विफ्ट कार एक पशु से टकरा गई। आगे रास्ता बंद होने पर प्रकाश और एक अन्य आरोपी कार की तरफ गए।

इसी दौरान मौका पाकर मैं भाग निकला और नग्न हालत में मेघवालों के घर पहुंचकर बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर 10-15 लोग वहां पहुंचे। लोगों को आते देखकर आरोपी स्विफ्ट कार छोड़कर स्कार्पियो से भाग गए। मेघवाल समाज के लोगों ने मुझे कपड़े दिए। बामणोर चौकी में सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने आरोपी महिला पुष्पा के साथ उसके साथी प्रकाश को गिरफ्तार किया है। अन्य साथियों की तलाश में जारी है।
पुलिस ने आरोपी महिला पुष्पा के साथ उसके साथी प्रकाश को गिरफ्तार किया है। अन्य साथियों की तलाश में जारी है।

मामला दर्ज होने के बाद मोबाइल बेचते समय पकड़े गए

सदर थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया- पीड़ित की रिपोर्ट पर हनीट्रैप समेत अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी महिला और उसके साथी पीड़ित का मोबाइल भी ले गए थे और उसे बेचने की कोशिश कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की और बालोतरा डीएसटी टीम की मदद से पुष्पा और उसके साथी प्रकाश को पकड़ लिया।

पुष्पा के दो बेटे, पति से अलग रह रही

थानाधिकारी ने बताया कि पुष्पा शादीशुदा है और उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 12 साल का है। दोनों बीकानेर जिले में पढ़ते हैं। पुष्पा फिलहाल पति से अलग अपने फॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी। पुष्पा और प्रकाश के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। हालांकि, पुष्पा ने पति के खिलाफ मारपीट का मामला धोरीमन्ना थाने में दर्ज करवाया हुआ है।

देवीचंद ढाका ने बताया – अब तक की जांच में पुष्पा और प्रकाश दोनों दोस्त हैं और सॉफ्ट टारगेट तलाशते हैं। पीड़ित को भी इसी तरह जाल में फंसाया गया। दोनों करीब एक महीने से उसे अपने साथ लेकर घूमे। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि महिला और उसका साथी पहले भी कई युवाओं को जाल में फंसा चुके हैं, लेकिन किसी ने इनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं करवाया।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराएं:जिला निर्वाचन अधिकारी

जयपुर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए नियुक्त मतदान दलों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण बुधवार, 26 अगस्त 2026 से